समाचार

पुलिस के सामने फूट-फूट कर रोए सुशील कुमार, स्वीकार कर लिया अपना अपराध

ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुशील कुमार इस समय दिल्ली पुलिस की रिमांड पर हैं। इनसे पुलिस पहलवान सागर की हत्या के मामले में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि ये पुलिस के सामने फूट-फूट कर रोने लगे और पूछताछ के दौरान इन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए सुशील कुमार ने कहा कि उनका इरादा किसी की हत्या करने का नहीं था।

sushil kumar

देश को ओलंपिक में दो बार गोल्ड मेडल दिलाने वाले सुशील कुमार को अपनी गलती का अहसास हो गया है और ये पूरे समय थाने में सिर झुकाकर ही रहें। थाने पहुंचने पर सुशील कुर्सी खोजने लगे। लेकिन पुलिस अधिकारी ने इन्हें और इनके साथी अजय को लॉकअप में बंद करने को कहा। वहीं सुशील लॉकअप में जाते ही फूट-फूट कर रोने लगा।

sushil kumar

जेल के अंदर सुशील कुमार को फर्श पर बैठाया गया। जहां पर वो अपना सिर झुकाकर बैठा रहा। वहीं आधे घंटे के बाद उसे जांच अधिकारी के कमरे में बैठाया गया। इस दौरान उसने पानी भी मांगा। पूछताछ के बाद सुशील को वापस लॉकलप में भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की हिरासत में सुशील ने पूरी रात जागकर बिताई। यहां तक कि उसने भोजन करने से भी मना कर दिया। वो रात में भी कई बार रोया। पुलिस के अनुसार तड़के दो घंटे सुशील को नींद आई। फिर सुबह कानूनी प्रक्रिया आदि के लिए उसे जगा दिया गया।

नहीं करना चाहता था हत्या

sushil kumar

सुशील कुमार ने बताया कि वह सागर को सिर्फ डराना चाहता था। इसलिए पिटाई की थी। हथियार भी इसीलिए लाए गए थे। इस पूरी घटना का वीडियो खौफ पैदा करने के लिए बनवाया गया था। उसने बताया कि घटना के बाद भी वह छत्रसाल स्टेडियम में ही था। लेकिन जब सागर की मौत की सूचना मिली तो वह भाग गया। दिल्ली लौटने पर सुशील ने एक महिला मित्र से स्कूटी मांगी थी।

रखा था इनाम

sushil kumar

पहलवान सागर की हत्या के बाद से ही ये फरार थे। इनपर पुलिस ने एक लाख रूपए का इनाम भी रखा था। काफी खोज के बाद ये पुलिस के हत्थे चढ़े थे। एसीपी अत्तर सिंह, इंस्पेक्टर शिवकुमार और इंस्पेक्टर करमबीर सिंह की अगुआई वाली दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया। 38 वर्षीय पहलवान सुनील कुमार के अलावा पुलिस ने 48 साल के अजय को भी गिरफ्तार किया है। अजय पर 50 हजार रुपए का इनाम था।

वहीं पकड़े जाने के बाद सुशील को दिल्ली के मॉडल टाउन थाने में पुलिस रिमांड पर रखा गया है। सुशील कुमार के ख़िलाफ़ पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में अपहरण, हत्या, ग़ैर-इरादेतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है।

Back to top button