स्वास्थ्य

बाजार के काजल से 100 गुना ज़्यादा अच्छा है घर पर बना काजल, जानें इसे बनाने की विधि व लाभ

भारत में काजल का प्रयोग सदियों से किया जा रहा है। काजल को आंखों के लिए उत्तम माना जाता है और ये आंखों को सुंदर बनाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करता है। काजल लगाने से आंखों को कई लाभ मिलते हैं। हालांकि बाजार में बिकने वाले काजल आंखों के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। इसलिए आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए घर के काजल का ही प्रयोग करें।

kajal

घर में काजल आसानी से बनाया जा सकता है। काजल बनाने की प्रक्रिया काफी सरल है। इस लेख में आज हम आपको घर के बनें काजल के फायदे और इसे किस तरह से बनाया जाए, ये बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं घर पर बने काजल के लाभ।

इंफेक्शन से बचाए

kajal

घर के बनें काजल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कि आंखों को इंफेक्शन से बचाने का काम करते हैं। इतना ही नहीं ये काजल लगाने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और इनमें दर्द की शिकायत भी नहीं होती है। दरअसल घर पर बनने वाले काजल में बादाम का प्रयोग किया जाता है। जो कि आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। जिन लोगों की आंखों में इंफेक्शन की शिकायत रहती है, वो लोग काजल का प्रयोग जरूर करें।

आंखों की सफाई

kajal

घर पर बना काजल लगाने से आंखों की सफाई अच्छे से हो जाती है और इसमें मौजूद गंदगी बाहर निकल आती है। ये काजल लगाने से आंखों की रोशनी पर भी अच्छा असर पड़ता है और ये कमजोर नहीं होती है।

आंखों को मिले आराम

kajal

घर पर बना काजल शुद्ध और प्राकृतिक चीजों से मिलकर तैयार किया जाता है। जिस कारण से इनमें किसी भी तरह का रसायन नहीं होता। इस वजह से बाजार में मिलने वाले काजल के मुकाबले ये ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इस काजल को लगाने से आंखों को आराम पहुंचता है। दरअसल बादाम में विटामिन ई पाया जाता है। जो कि आंखों को आराम पहुंचता है और इन्हें सेहतमंद रखता है।

घर में कैसे बनाएं काजल

badam

1.बादाम का काजल

सामग्री –

  • मिट्टी का दिया
  • तांबे की प्लेट
  • सरसों या अरंडी का तेल
  • बादाम तेल
  • एक छोटी डिब्बी
  • रुई

विधि:

सबसे पहले मिट्टी के दीए के अंदर तेल डाल दें। अब रुई की बत्ती बनाकर तेल में भिगोकर दिए में रख दें। बत्ती को जलाकर उसके ऊपर तांबे की प्लेट रख दें। प्लेट इस प्रकार रखे कि दिया बुझ ना पाए। इस प्लेट पर कुछ बादाम रख दें। इन बादाम को पूरी तरह से जलने दें। जब ये बादाम जल जाए तो इन बादाम को हटा दे। सभी बादाम जल जाए तो चाकू से प्लेट के नीचे जमी कालिख को निकाल ले और इसे डिब्बी में डालकर रखें लें।

2.एलोवेरा जेल से काजल

kajal

सामग्री:

  • एलोवेरा जेल
  • कैस्टर ऑइल
  • एक तांबे की प्लेट
  • रुई
  • दिया

विधि

ये काजल बनाने में 7 से 8 घंटे लगते हैं। सबसे पहले एक दिया लें और उसमें कैस्टर ऑयल डालें। दिए में रुई की बत्ती बना कर रख दें। अब एक प्लेट लेकर उसमें एलोवेरा जेल डालें और दिए की लों के ऊपर प्लेट को रख दें। प्लेट को इस तरह से रखें की एलोवेरा जेल वाला हिस्सा जलें। पूरी तरह से जेल जल जाए तो चाकू से प्लेट के नीचे जमी कालिख को खुरचकर डिबिया में निकाल कर रख दें। एलोवेरा का काजल लगाने से आंखों का ठंडक प्रदान होती है।

3.कपूर से काजल

kajal

सामग्री:

  • कपूर
  • तांबे की प्लेट
  • एक डिबिया

विधि

कपूर को प्लेट के बीच में रख दें और माचिस से कपूर को जला दें। इसे पूरी तरह से जलने दें। जब कालिख पूरी तरह से प्लेट पर इकट्ठी हो जाए तो उसे चाकू से खुरचकर निकाल लें और एक डिब्बी में डाल कर रखे। कपूर का काजल 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है और इस काजल को आंखों में लगाने से आंखों को आराम पहुंचाता है और धूल के कण आंखों से निकल आते हैं।

Back to top button