स्वास्थ्य

पीरियड्स के दौरान होने वाली इन तकलीफों को दूर करें मम्‍मी के ये नुस्खे, दर्द से भी दिलाएं निजात

महिलाओं को हर महीने पीरियड्स आते हैं। जो कि पांच दिनों तक रहते हैं। पीरियड्स शुरू होने पर कई लड़कियों को पेट और कमर में काफी दर्द होती है। जबकि कुछ लड़कियों को उल्टी की समस्या हो जाती है। इतना ही नहीं पीरियड्स होने पर शरीर में कमजोरी तक आ जाती है। पीरियड्स होने पर अगर आपको भी इन समस्याओं को सामना करना पड़ता है। तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से पीरियड्स के मुश्किल भरे दिनों में होने वाली तकलीफों को दूर किया जा सकता है और दर्द से निजात भी मिल जाती है।

इस तरह से भगाएं दर्द

पीरियड्स के दौरान अधिकतकर महिलाओं को दर्द की शिकयात होती है। कई महिलाओं को पेट में तो कुछ को कमर में दर्द होता है। यहां तक की कई बार पैरों में भी दर्द होने लग जाता है। दर्द होने पर कुछ महिलाएं दवाई का सेवन कर लेती है। ताकि उन्हें आराम पहुंच सके। जो कि गलत माना गया है।

period

डॉक्टरों के अनुसार पीरियड्स के दौरान दर्द की दवाई का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दवा को खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है।इसलिए कोशिश करें की आप दर्द होने पर दवाई का सेवन न करें। वहीं अधिक दर्द होने पर ये घरेलु नुस्खा अपना लें। इसकी मदद से दर्द फौरन गायब हो जाएगी।

water hot

दर्द होने पर चाय या कॉफी पीएं। माना जाता है कि पीरियड्स की दर्द में गर्म चीज का सेवन करना लाभदायक होता है। गर्म चीज का सेवन करने से फौरान आराम पहुंचता है और दर्द दूर हो जाती है। अगर आप गर्म चाय या कॉफी नहीं पीना चाहते हैं। तो गर्म पानी से सिंकाई कर लें। ऐसा करने से भी शरीर को आराम पहुंचता है। द जर्नल ऑफ फिजियोथेरेपी में प्रकाशित एक समीक्षा के अनुसार सिंकाई पीरियड्स के दर्द को कम करने में काफी मददगार है।

oil

दर्द में तेल मालिश करने का भी असरदार साबित होता है। मासिक धर्म की ऐंठन को दूर करने के लिए गर्म तेल से मसाज दिन में दो बार लग लें। ऐंठन की समस्या सही हो जाएगी। काद जर्नल ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी रिसर्च में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, तेल से निचले पेट की मालिश करने से ऐंठन में राहत मिलती है और दर्द गायब हो जाती है।

period

एक चम्मच देसी घी के साथ सोंठ और मिश्री डालकर खाने से भी दर्द से आराम मिल जाता है। एक चम्मच घी को गर्म कर लें। फिर उसके अंदर सोंठ और मिश्री को डाल दें और इसे पी लें। इस पीते ही दर्द से आराम मिल जाएगा।

इर्रेगुलर पीरियड्स हो सही

celery

अजवाइन का पानी पीने से पीरियड्स के डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। अगर आप चाहते ही मासिक धर्म थोड़ी देरी से आए तो, कुछ दिन सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पिएं। इसके लिए आपको एक चम्मच अजवाइन को दो गिलास पानी में उबालना होगा, जब ये पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर पी है। वहीं दर्द होने पर अगर ये पानी पीया जाए तो दर्द भाग जाती है।

कमजोरी हो दूर

मासिक धर्म के दौरान कमजोरी की शिकायत कई महिलाओं को हो जाती है। कमजोरी होने पर दूध का सेवन करें। दूध में बादाम डालकर पीने से कमजोरी दूर हो जाती है। एक गिलास दूध को गर्म करने के लिए गैस पर रख दें। इसमें बादाम को पीसकर डाल दें और अच्छे से उबाल लें। इस हल्का ठंडा करके पी लें। आप चाहें तो बादाम की जगह, दूध में एक दो बूंद बादाम के तेल की बूंद भी मिला सकते हैं।

period

कमजोरी दूर करने के लिए देसी घी में बना हलवे का सेवन करना भी कारगर साबित होता है। देसी घी में बना हलवा खाने से एकदम से शरीर में ताकत आ जाती है और कमजोरी दूर हो जाती है।

Back to top button