स्वास्थ्य

आम खाने के तुरंत बाद न करें इन चीजों का सेवन, पहुंच सकता है शरीर को भारी नुकसान

आम को फलों का राज कहा जाता है और इसका सेवन करने से कई रोगों से रक्षा होती है। आम का स्वाद बेहद ही मीठा होता है और इसे खाने से अनगित लाभ शरीर को पहुंचते हैं। जो लोग आम का सेवन करते हैं। उनके शरीर में खून की कमी नहीं होती है। नियमित रूप से इस फल का सेवन करने से पाचन क्रिया पर भी अच्छा असर पड़ता है और पेट से जुड़े रोग नहीं होते हैं। इसके अलावा आम में विटामिन ए भरपूर पाया जाता है। जो कि आंखों की रोशनी सही रखता है। इसके अलावा आम त्वचा के लिए भी उत्तम माना गया है। इसे चेहरे पर लगाने से निखार आता है।

MANGO

आम के इतने लाभ जाने के बाद इसे अपनी डाइट में शामिल जरूर करें। हालांकि आम खाते समय इस बात का ध्यान रखें की इसका अधिक सेवन न करें। अधिक आम खाने से शुगर का रोग लग सकता है। वहीं कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनका सेवन आम खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए। इन चीजों को आम के साथ खाने से शरीर को रोग लग सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में-

1. पानी

WATER

आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने की गलती न करें। आम के ऊपर से पानी पीने से पेट में दर्द, गैस और एसिड की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आंतों में इंफेक्शन भी हो सकता है। इसलिए आप आम खाने के बाद पानी न पीएं। अगर काफी प्यास लगे तो आप कम से कम आम खाने के आधे घंटे बाद पानी पीएं।

कोल्ड ड्रिंक नहीं पीनी चाहिए

COLD DRINK

आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक या कोई जूस न पीएं। कोल्ड ड्रिंक पीना नुकसानदायक साबित होता है। इसी प्रकार से आम के ऊपर से जूस पीने से शरीर में शुगर का स्तर एकदम से बढ़ जाता है। ऐसे में डायबिटीज हो सकती है। इसलिए भूलकर भी इन चीजों को आम खाने के बाद पीने की गलती न करें।

दही

dahi

दही का सेवन आम खाने के कम से कम 1 घंटे बाद ही करना चाहिए। आम खाने के तुरंत बाद दही खाने से शरीर में अधिक कार्बन डाइ ऑक्साइड बनने लगती है। जिससे कई रोग शरीर में लग जाते हैं।

करेला

karela ka juice

आम का सेवन करने के बाद करेले का सेवन भी नहीं करना चाहिए। आम खाने के तुरंत बाद करेला खाने से मन खराब हो जाता है। कई बार तो मिचलाना, उल्टी और सांस लेने में परेशानी की समस्या भी हो जाती है।

मिर्ची वाला खाना

SPICY

आम खाने के तुरंत बाद तीखी मिर्चे और मसाले वाला खाना न खाएं। आम के बाद मसाले वाली चीजें या मिर्ची खाने से पेट और त्वचा के रोग उत्पन्न हो सकते हैं।

चीनी

sugar

आम का सेवन करने के बाद चीनी खाने से भी बचें। आम के ऊपर चीनी या चीनी युक्त कोई चीज खाने से शुगर का लेवल बढ़ जाता है। कई बार तो मन भी खराब हो जाता है।

mango

तो ये थी वो चीजें जिनका सेवन आम खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए। आम खाने के बाद उसके ऊपर से गर्म दूध पीना उत्तम माना जाता है। बिना चीनी वाला दूध अगर रोज आम के बाद पीया जाए। तो शरीर में खून की कमी नहीं होती है। साथ में ही त्वचा पर निखार भी आता है।

Back to top button