विशेष

धोनी की मृतक गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, बेइंतहा करते थे मोहब्बत

भारत के पूर्व खिलाड़ी और कैप्टन कूल विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को कौन नहीं जानता. महेंद्र सिंह धोनी के बारे में जितनी बातें की जाए उतनी कम है. मैदान में चुस्त-दुरुस्त रहने वाले कप्तान की निजी जिंदगी के बारे में भी हर कोई जानना चाहता है. पूर्व कप्तान धोनी पर आधारित फिल्म ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी की निजी जिंदगी से जुड़े कई राज़ दुनिया के सामने आए थे. जिससे उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में पता चला था.

 ms dhoni

धोनी भारत के अब तक के सबसे सफलतम कप्तान बने है. ये बात कर कोई जानता है. उनके नेतृत्व में भारत ने ICC की सभी ट्राफियों पर कब्ज़ा किया है. लेकिन उनकी इस कामयाबी के पीछे उनकी गर्लफ्रेंड प्रियंका झा का बहुत बड़ा योगदान था. धोनी प्रियंका से दिलों-जान से प्यार करते थे. दोनों ही जल्द शादी भी करने वाले थे. लेकिन इसी बीच इन दोनों के रिश्तें को नज़र लग गई. एक कार एक्सीडेंट में दुर्भाग्यवश प्रियंका की मौत हों गई.

 ms dhoni ex girlfriend priyanka jha

भारत के पूर्व कप्तान धोनी ने प्रियंका के साथ जिंदगी के सबसे यादगार पल बिताए थे. इस बीच इन दिनों धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमें वह एक लड़की के साथ कहीं बैठे हुए नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो यह लड़की कोई और नहीं बल्कि धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा ही हैं. धोनी को जब उनकी गर्लफ्रेंड की इस खबर के बारे में पता चला तो वह अंदर से टूट गए थे.

 ms dhoni

उनके चाहने वालों को लगा था कि अब शायद धोनी क्रिकेट से दुरी बना लेंगे और एकांत में समय बिताएंगे. मगर इरादों के पक्के कप्तान धोनी ने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. उन्होंने प्रियंका को भूलने के लिए अपने क्रिकेट में ध्यान देना शुरू कर दिया. इसका नतीजा भी काफी अच्छा रहा और उन्होंने अपना एक अलग मुकाम बना लिया.

 ms dhoni with wife

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने प्रियंका झा का किरदार प्ले किया था. वह फिल्म धोनी के नज़रिये से ही बनाई गई थी. इस फिल्म को देखने के बाद यूजर्स को पता चला थी कि धोनी की लाइफ में साक्षी के पहले भी कोई लड़की थी. ऐसी लड़की धोनी जिसके बेहद करीब थे. धोनी प्रियंका से अपनी हर एक बात शेयर करते थे. धोनी आज भी प्रियंका झा को भुला नहीं पाए है. धोनी का नाम आज सौरव गांगुली, मोहमद अजरुदीन और कपिल देव से पहले लिया जाता है.

Back to top button