अध्यात्म

सुबह के वक्‍त इन चीजों का दिखना माना गया है अशुभ, इनके दिखने पर हो जाएं सतर्क

सुबह के समय अगर नीचे बताई गई कोई घटना घट जाए, तो आप सावधान हो जाएं। सुबह के समय इन चीजों का होना शास्त्रों में अपशकुन माना गया है। ये घटनाएं होने पर जो काम आप कर रहे होते हैं। उसे तुरंत रोक देना चाहिए। ये चीजें कुछ बुरा होने का संकेत देती हैं।

खाली पानी की बाल्‍टी

pani ki balti

सुबह के समय बाथरूम में पानी की खाली बाल्टी दिखना अशुभ होता है। मान्यता है कि पानी की खाली बाल्टी दिखने से घर में गरीबी आती है और घर में पैसों की कमी होने लग जाती है। इसलिए आप रोज रात को बाल्टी को पानी से भरकर रखें या तो उसे उल्टा करके बाथरूम में रखा करें। ताकि सुबह के समय आपको खाली बाल्टी न दिखे।

इसके अलावा अगर घर से बाहर जाते हुए भी खाली बाल्टी दिख जाए तो ये भी शुभ नहीं माना गया है। खाली बाल्टी दिखने का अर्थ होता है कि आप जिस कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं। वो असफल रहेगा। खाली बाल्टी दिखने पर कुछ देर के लिए घर के अंदर ही रहें और दही खाकर ही बाहर निकलें।

दूध का गिरना

milk

दूध का गिरना भी अच्छा नहीं माना जाता है। अगर सुबह के समय दूध गिर जाए या फिर उबलकर बाहर हो जाए। तो ये किसी अशुभ घटना का संकेत होता है। ऐसा होने पर घर से बाहर न निकलें। इस दिन हो सके तो घर के अंदर ही रहें।

शीशे का टूटना

mirror

शीशे का टूटना भी किसी बुरा घटना का संकेत माना गया है। शीशा टूटने पर उसे तुरंत घर से बाहर फेंक देना चाहिए। साथ में ही टूटे हुए शीशे में कभी भी अपनी शक्ल नहीं देखनी चाहिए। घर से बाहर निकलते समय अगर अचानक से शीशा टूटे तो आप यात्रा पर न जाएं। यात्रा को अगले दिन ही करें।

पक्षियों का छूना

BIRD

घर से बाहर निकलते हुए पक्षियों का अपशिष्‍ट ऊपर गिर जाए तो ये अशुभ होता है। इसके अलावा अगर कौआ आपके सिर को छूते हुए निकले तो ये भी किसी बुरी घटना होने का संकेत होता है। ऐसा होने पर आप बाहर जाने का कार्यक्रम टाल दें। हाालंकि बेहद ही जरूरी हो तो आप गंगा जल को छिड़ककर ही बाहर निकले।

चाकू का गिरना

KNIFE

सुबह के समय चाकू का गिरना भी अच्छा संकेत नहीं होता है। चाकू गिरने का अर्थ होता है कि घर में झगड़ा होने वाला है। इसी तरह से बर्तनों का गिरना भी सही नहीं माना गया है।

बंदर का दिखना

monkey

सुबह के समय अगर आपको बंदर दिख जाए तो समझ लें की कुछ बुरी होने वाला है। सुबह के समय बंदर का दिखना बुरा समाचार मिलने का संकेत माना जाता है। इसके अलावा कुत्‍ते और बिल्‍ली के रोने की आवाज भी अशुभ मानी जाती है।

बालों का गुच्‍छा

HAIR

रास्ता पर अगर बालों का गुच्‍छा दिखे तो रास्ते को बदल लें और उसकी जगह किसी ओर रास्ते से जाएं। रास्ते पर बालों का गुच्‍छा दिखने का अर्थ होता है कि यात्रा अच्छी नहीं रहने वाली है और कुछ बुरा हो सकता है। इसलिए बालों का गुच्‍छा दिखने पर अपना रास्ता ही बदल लें।

Back to top button