दिलचस्परिलेशनशिप्स

18 साल के लड़के ने रचाई 71 साल की महिला से शादी, बोला- हर दिन बढ़ता जाता है प्यार

कहते हैं सच्चा प्यार उम्र, शक्ल, पैसा देखकर नहीं किया जाता है, ये बस हो जाता है। अब गैरी हार्डविक (Gary Hardwick) और अल्मेडा (Almeda) नाम के इस कपल को ही ले लीजिए। जब दोनों ने शादी रचाई थी तो गैरी की उम्र 18 वर्ष जबकि अल्मेडा की 71 साल थी। मतलब दोनों की उम्र में पूरे 53 साल का गैप है। हालांकि उम्र का अंतर कभी इनके प्यार के बीच नहीं आया। ये दोनों एक दूसरे से बेहिसाब प्रेम करते हैं।

young boy kissing old woman

इस कपल ने साल 2015 में शादी रचाई थी। इनकी शादी को 6 साल हो चुके हैं। दोनों की मुलाकात एक अंतिम संस्कार में हुई थी। तब गैरी हार्डविक अपनी चाची लिजा के अंतिम संस्कार में आया हुआ था। यहां उसकी नजर अल्मेडा पड़ी और वह उन्हें बस देखता ही रह गया। यह उसके लिए पहली नजर का प्यार था।

Gary Hardwick Almeda

अल्मेडा अपने बेटे रॉबर्ट को खो चुकी है। वह अपने पोते के साथ रहती है। दिलचस्प बात ये है कि अल्मेडा का पोता भी उनके यंग पति से तीन साल बड़ा है। अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में मिले कपल को दो हफ्ते ही हुए थे कि दोनों ने शादी रचा ली। ये एक दूसरे के प्यार में पागल है। शादी के 6 साल बाद भी इनका प्यार ऐसा ही बरकरार है। इंस्टाग्राम पर ये कपल अपनी तस्वीरें पोस्ट करता रहता है। लोग इनके प्यार से प्रेरित होते हैं।

Gary Hardwick Almeda couple

गैरी बताते हैं कि मेरी शादी को 6 साल से अधिक हो गया लेकिन आज भी मैं हर दिन अपनी वाइफ के प्यार में डूबता चला जाता हूँ। वर्तमान में गैरी 24 के हो गए हैं जबकि उनकी पत्नी 76 साल की है। उम्र का इतना बड़ा अंतर इनके प्यार और शादी के बीच कभी नहीं आया। ये जब साथ में होते हैं तो कुछ लोग इन्हें अजीब निगाहों से जरूर देखते हैं, लेकिन इन्हें लोग क्या कहेंगे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

young boy old women kiss

कपल की किस करते हुए और शादी वाली तस्वीरें आज भी वायरल होती रहती है। गैरी बताते हैं कि उम्र के अंतर वाली बात हर व्यक्ति पर निर्भर करती है। हमने एक दूसरे को अच्छे से हैंडल किया इसलिए उम्र का गैप हमारे बीच नहीं आया। आप इसे कैसे हैंडल करते हैं यही मायने रखता है।

18 years old boy with 71 years old woman

वैसे आप लोगों को इस कपल की जोड़ी कैसी लगी हमे कमेंट में जरूर बताएं। क्या आपको कभी अपने से बड़े उम्र की महिला से इश्क हुआ है? यदि कोई व्यक्ति बड़ी उम्र की महिला से शादी करता है तो इसे आप कैसे देखते हैं? हमे आपके जवाबों का इंतजार रहेगा।

Back to top button