अध्यात्म

हथेली पर बनें ये चिन्ह होते हैं बेहद धनवान होने की निशानी, जीवन में नहीं होती किसी चीज की कमी

सामुद्रिक शास्त्र में कुछ ऐसे चिन्हों का जिक्र किया गया है। जो की बेहद ही शुभ माने जाते हैं। जिन लोगों की हथेली पर ये चिन्ह होते हैं, उन्हें भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में हर वो चीज मिल जाती है। जिसे पाने की ये कामना रखते हैं। अगर आपकी हथेली पर भी ये चिन्हें हैं। तो समझ लें कि जीवन में धन-संपदा की कमी कभी नहीं होगी।

हथेलियों पर बनें चिन्हों का अर्थ –

त्रिशूल की आकृति

palmistry

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली में त्रिशूल की आकृति होना बेहद ही शुभ होता है। जिन लोगों के हाथ में त्रिशूल बना होता है। उन लोगों पर भगवान शिव की कृपा होती है। ऐसे लोगों का भाग्य सदा उनका साथ देता है। जिस कार्य को ये करने का सोचते हैं, वो जरूर पूरा होता है। जीवन में हमेशा सुख-सौभाग्य बना रहता है और जीवन साथी से काफी प्रेम मिलता है। पैसों की कमी कभी नहीं होती है।

तराजू की आकृति

palmistry

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस व्‍यक्ति के हाथ की रेखाएं तराजू जैसी होती है। उनके जीवन में खुशियां सदा बनीं रहती है। इस आकृति का अर्थ है कि व्यक्ति के जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। देवी मां की कृपा सदा बनी रहेगी। साथ में ही इन्हें जीवन का हर सुख मिलता है और ये उच्च पद पर ही सेवा देते हैं।

कमल जैसी आकृति

palmistry

जिस व्यक्ति के हाथों में कमल जैसा चिन्ह या आकृति पाई जाती है। उसपर मां लक्ष्मी सदा मेहरबान रहती है। दरअसल मां लक्ष्मी को कमल का फूल अति प्रिय है। अतः जिस व्यक्ति के हाथ में कमल की आकृति बनी होती है, उसकी आर्थिक स्थिति कभी भी कमजोर नहीं होती है। ऐसे लोगों का ऐश्‍वर्य और वैभव कायम रहता है। भाग्‍य सदैव साथ देता है। साथ में ही ऐसे व्यक्ति मान सम्मान से जीवन गुजारते हैं।

स्वास्तिक का चिन्ह

palmistry

सनातन धर्म और भारतीय संस्‍कृति में स्वास्तिक के चिन्ह का बहुत महत्व है। इस चिन्ह को बेहद ही शुभ माना गया है और किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले ये चिन्ह जरूर बनाया जाता है। घर में कोई शुभ काम हो, विवाह हो या नया वाहन खरीदा जाए। इन कामों के दौरान स्वास्तिक का चिन्ह कुमकुम की मदद से बनाया जाता है।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में स्वास्तिक का चिन्ह बना होता है। वो लोग धन-दौलत के मामले में लकी होते हैं। भगवान की कृपा इनपर सदा बनीं रहती है। समाज में बहुत सम्मान पाते हैं और उच्च पद पर ही नौकरी करते हैं।

ज्योति का चिन्ह

कई लोगों के हथेली पर ज्योति की आकृति बनीं होती है। इस आकृति को तरक्की से जोड़कर देखा जाता है। जिन लोगों के हाथों में ज्योति होती है। उनका भाग्य उज्जवल होता है और जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है।

चक्र का निशान

palmistry

जिन लोगों के हाथ में चक्र का निशान होता है। वो जीवन में सब कुछ हासिल करने की क्षमता रखते हैं। इनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हर क्षेत्र में यश प्राप्ति होता है और ये लोग बुद्धि, विवेक के भी धनी होते हैं।

मछली का निशान

palmistry

मछली का निशान होना भाग्यशाली होने का प्रतीक माना जाता है। मछली को भगवान विष्णु का चिन्ह माना जाता है। यही कारण है कि इस आकृति का होने भाग्यशाली होने की ओर साफ इशारा करता है। हथेली पर मछली का निशान होने से व्यक्ति को केवल सफलता ही मिलती है। इसी प्रकार से शंख का निशान होना भी उत्तम माना गया है। ऐसे व्यक्ति को धन धान्य, यश की प्राप्ति होती है।

Back to top button