समाचार

तिरंगे का अपमान करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, झंडे को टैबल पर बिछाकर खा रहे थे ईद की दावत

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके द्वारा तिरंगे का अपमान करने की एक वीडियो सामने आई थी। जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी की गई। ये मामला असम राज्य का है। गिरफ्तार किए गए लोग इसी राज्य के हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ईद के मौके पर इन लोगों ने तिरंगे का अपमान किया था। जिससे जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस इनकी खोज कर रही थी और अब ये आोरपी असम पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।

tiranga

वायरल हो रही वीडियो में ये छह लोग ईद के मौके पर तिरंगे को टेबल क्लॉथ के रूप में इस्तेमाल करते हुए दिख रहे थे। जिसके बाद भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले की छानबीन की तो पाया कि वायरल हो रही वीडियो बोंगाईगांव जिले की है। जो कि शुक्रवार को बनाई गई है। इस वीडियो को टेंगनामारी गाँव की रेजिना परवीन सुल्ताना के घर में बनाया गया था।

जानकारी के अनुसार रेजिना परवीन सुल्ताना ने ईद के मौके पर अपने घर में दावत का आयोजन किया था और कुछ पहचान के लोगों को बुलाया था। इस दौरान खाने के टैबल पर तिरंगा बिछाया गया था। इस तिरंग पर खाना रखा गया था।


छानबीन के बाद पुलिस ने रविवार को रेजिना को पांच लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वीडियो में एक परिवार भारतीय झंडे को टेबल क्लॉथ के तौर पर इस्तेमाल करते हुए दावत दे रहा था। जो कि तिरंगे का अपमान है। वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई और इन्हें पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से दो महिलाएं हैं। ये महिलाएं भी दावत के दौरान शामिल थी। जिस टैबल पर तिरंगा बिछाया गया था। उसपर बैठकर इन्होंने खाना खाया था।

Back to top button