दिलचस्प

बेबी डॉल जैसी दिखती है ये महिला, 30 साल से ने नहीं काटे बाल, अब लगने लगी है ऐसी

परियों की कहानी में अक्सर उनके बाल बड़े दिखाई जाते हैं। जर्मनी में भी एक परी की कहानी फेमस है जिसका नाम रपुनजल (Rapunzel) है। रपुनजल की सबसे खास बात उसके बेहद लंबे सुनहरे बाल होते हैं। इस कहानी में एक चुड़ैल रपुनजल को कैद कर के अपने पास रखती है। उसके सुनहरे बालों से उसे जादुई शक्ति मिलती है। फिर एक दिन एक प्रिंस आता है और रपुनजल को उस चुड़ैल से बचाकर अपने साथ ले जाता है।

Alona Kravchenko long hair model

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ❤Alona Kravchenko❤ (@alenuwka_longhair)

आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसके बाल रपुनजल की तरह ही लंबे और सुनहरे हैं। इस महिला के बालों की लंबाई करीब साढ़े छह फिट है। इसके बालों का रंग नैचुरली सुनहरा है। लोग उन्हें रियल लाइफ परी रपुनजन भी कहते हैं। ये महिला यूक्रेन के ओडेशा में रहती है। वह एक बिजनेस ओनर है। इनका नाम एलेना क्रवशेनको (Alena Kravchenko) है।

 

Alona Kravchenko long hair

महिला ने परियों जैसे बाल बढ़ाने में बहुत मेहनत भी की है। वे बताती हैं कि मैं जब 5 साल की थी तब से अपने बाल बड़े कर रही हूँ। बचपन में उनकी मम्मी ने कहा था कि महिलाओं के बाद बहुत लंबे होते हैं। बस ये बात उन्होंने अपने दिल में रख ली और तब से अपने बाल बढ़ाना शुरू कर दिया।

Alona Kravchenko

एलेना के बाल इतने लंबे हैं कि जब वे चलती हैं तो ये उनके पैरों में आ जाते हैं। इन बालों को बढ़ाते हुए एलेना को 30 साल हो चुके हैं। वे अपने बालों का बड़े अच्छे से ख्याल भी रखती हैं। वे बालों को सिर्फ हफ्ते में एक बार ही धोती हैं। इतने लंबे बाल धोने में उन्हें पूरे 30 मिनट लग जाते हैं। वे बालों में कंघी नहीं करती हैं। उन्हें डर लगता है कि कहीं उनके बाल टूट न जाए।

Alona Kravchenko

एलेना अपने बालों को धोने के बाद प्राकृतिक रूप से सुखाना पसंद करती हैं। उन्हें ड्रायर का यूज करना पसंद नहीं है। इससे बाल जल्दी टूटते हैं। वे इंस्टाग्राम पर अपने लंबे बालों के चलते बहुत पॉपुलर हैं। वे बताती हैं कि कोई भी उनकी तरह अपने बाल लंबे कर सकता है। बस इसके लिए आपको धैर्य और आकांक्षा रखने की जरूरत है।

इंस्टाग्राम पर एलेना को 60 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यहां वे अपने लंबे बालों का खुलकर प्रदर्शन करती हैं। इन बालों में उनकी कई सुंदर तस्वीरें इंस्टाग्राम पर @alenuwka_longhair हैंडल के तहत उपलब्ध है।

वैसे आप लोगों को महिला के लंबे बाल कैसे लगे हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button