स्वास्थ्य

सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी होते हैं भुने चने, इन्हें खाने से मिलते हैं ये फायदे

भुने चने सेहत के लिए कारगर साबित होते हैं और इन्हें खाने से अनगिनत लाभ सेहत को पहुंचते हैं। इसके अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, फोलेट और आदि तरह के तत्व पाए जाते हैं। जो कि शरीर के लिए उत्तम माने जाते हैं। इसलिए आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर लें और रोज इन्हें खाया करें।

भुने चने खाने के फायदे –

bhune chane

हार्मोन के स्तर को नियंत्रित रखें

भुने चने खाने से हार्मोन सही बनें रहते हैं और इनका स्तर नियंत्रण में रहता है। हार्मोन से जुड़ी कई समस्याओं को भी भुने चने खाकर दूर किया जा सकता है। दरअसल भुने चने में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। जो कि हार्मोन के लिए उत्तम माने जाते हैं। महिलाओं के हार्मोन समय-समय पर बदलते रहते हैं। इसलिए उन्हें भुने चने का सेवन जरूर करना चाहिए।

वजन को करें कम

weight

भुने चने खाने से भी वजन को कम किया जा सकता है। अधिक वजन से ग्रस्त लोग रोज इन्हें खाया करें। भुने चने खाने से भूख कम लगती है और शरीर को पोषण तत्व भी मिल जाते हैं। इतना ही नहीं इसके अंदर कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। ऐसे में इन्हें खाने से वजन भी नहीं बढ़ता है।

पेट रहे दुरूस्त

tummy

पेट के लिए भी भुने चने उत्तम होते हैं। इन्हें खाने से पेट से जुड़े कई रोगों से रक्षा होती है और कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है। दरअसल भुने चने में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जो कि कब्ज होने से रोकता है। इसके अलावा अपच की समस्या से भी निजात दिलाने में ये कारगर साबित होता है।

इम्यूनिटी करे बूस्ट

immunity

इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी भुने चने सहायक माने जाते हैं। इन्हें खाने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और रोगों से रक्षा होती है। भुने हुए चने के अंदर फास्फोरस, मैग्निशियम, थायमीन आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ  संक्रमण को दूर रखते हैं।

कमजोरी करे दूर

Weakness

कमजोरी को दूर करने में भी भुने चने लाभकारी होते हैं। भूने चने खाने से कमजोरी दूर हो जाती है और थकान की समस्या से निजात मिल जाती है। इसलिए जिन लोगों को कमजोरी की शिकायत रहती है वो लोग इन्हें खाना शुरू कर दें। रोज कम से कम एक कटोरी चने खाने से एक हफ्ते में ही शरीर में ऊर्जा आ जाएगी और कमजोरी दूर हो जाएगी।

खून की कमी हो जाती है पूरी

blood

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी रहती है। वो लोग गुड़ के साथ भुने चने को खाया करें। गुड़ के साथ भुने चने खाने से खून की कमी पूरी हो जाती है।

हड्डियों करें मजबूत

bones

जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हैं वो लोग भुने चने खाया करें। भुने चने खाने से हड्डियों की सेहत पर अच्छा असर पड़ता है और ये मजबूत बनीं रहती हैं।

शुगर के मरीजों के लिए उत्तम

sugar

शुगर के मरीजों को भी भुने हुए चने खाने की सलाह दी जाती है। भुने चने खाने से शुगर का स्तर सही बना रहता है। इसलिए जो लोग शुगर से ग्रस्त हैं वो हफ्ते में तीन बार भुने चने का सेवन कर लें।

भुने चने खाने से जुड़े नुकसान

  • भुने चने की तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मी के मौसम में इनका अधिक सेवन न करें।
  • अधिक मात्रा में इन्हें खाने से पेट में गर्मी की शिकायत हो सकती है।
  • गर्भवती महिलाएं डॉक्टरों की सलाह पर ही इनका सेवन करें।

Back to top button