समाचार

एकसाथ दुनिया में आए, एक साथ चले गए, कोरोना से जुड़वा भाईयों की साथ में हुई मौत

कोरोना वायरस की दूसरी लहर कई लोगों के परिवार उजाड़ रही है। इस महामारी के आगे इंसान बेबस सा हो गया है। एक के बाद एक परिवार में लोगों की मौतें हो रही है। कहीं बच्चे अपने माता पिता को खो रहे हैं तो कहीं मां बाप को अपनी आंखों के सामने ही बच्चों को मरता देखना पड़ रहा है। अब यूपी के मेरठ की इस दुखभरी घटना को ही ले लीजिए। यहां एक साथ दुनिया में कदम रखने वाले जुड़वा भाइयों की कोरोना के चलते एकसाथ मौत भी हो गई।

twins died due to corona

जोफ्रेड वर्गीज ग्रेगरी और राल्फ्रेड जॉर्ज ग्रेगरी दोनों जुड़वा भाई थे। दोनों इंजीनियर थे। इन्होंने कुछ समय पहले 23 अप्रैल को ही अपना 24वां जन्मदिन साथ मनाया ठा। लेकिन बर्थडे के अगले दिन ही यानि 24 अप्रैल को दोनों कोरोना की चपेट में आ गए। दोनों का कई दिनों से इलाज चल रहा था। इनकी हालत में सुधार भी आया था लेकिन फिर 10 मई से दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। फिर 13 और 14 मई को दोनों भाई दुनिया को अलविदा कह गए।

जुड़वा भाइयों के पिता ग्रेगरी रेमंड राफेल बताते हैं कि मेरे दोनों बच्चे बड़े होनहार थे। वे कंप्यूटर इंजीनियरिंग कर रहे थे। दोनों की अच्छी कंपनियों में जॉब थी। दोनों बेटों में महज 3 मिनट का अंतर था। इनमें राल्फ्रेड छोटा भाई था। ग्रेगरी रेमंड और उनकी पत्नी सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ाते हैं। दोनों को अपने जुड़वा बेटों से बहुत प्यार था। उनके जन्म पर दोनों बहुत खुश हुए थे। लेकिन अब ऐसा दुर्भाग्य आया कि उन्हें अपनी आंखों के सामने ही अपने बच्चों की मौत देखनी पड़ी।

meerut twins died due to corona

दोनों बच्चों के निधन के बाद परिवार में सिर्फ तीन ही लोग बचे हैं। माता पिता का बेटों की मौत के बाद रो रो कर बुरा हाल है। पिता ग्रेगरी रेमंड राफेल बताते हैं कि दोनों बेटे सभी काम एक साथ ही करते थे। फिर वह खेलना हो, सोना हो, पढ़ना हो या कुछ और काम करना हो। दोनों को एक दूसरे के साथ समय बिताना अच्छा लगता था। लेकिन किसी को नहीं पता था कि दोनों एक साथ बीमार भी होंगे और एक साथ दुनिया को अलविदा भी कह जाएंगे।

meerut-twins-brothers-die

जुड़वा भाइयों को एक डर ये भी था कि बचपन से दोनों ने सभी काम साथ किए। ऐसे में यदि एक को कोरोना से कुछ हो जाए तो वे अकेले क्या करेंगे। वे ये बात जानते थे कि यदि ठीक हुए तो दोनों साथ घर आएंगे और यदि एक को कुछ हुआ तो दूसरा भी नहीं बचेगा। सबसे पहले पहले जोफ्रेड का निधन हुआ। उसके मौत की खबर सुनते ही मां के मुंह से निकल पड़ा कि अब राल्फ्रेड नहीं बचेगा। और उसके कुछ घंटों बाद ऐसा हुआ भी। राल्फ्रेड के मौत की खबर भी सामने आ गई।

राल्फ्रेड ने मरने के पहले लास्ट कॉल मां को किया था। तब उनसे अपने भाई जोफ्रेड की सेहत के बारे में पूछा था। तब उसका निधन हो गया ठा लेकिन मां ने झूठ बोल दिया कि वह ठीक है और उसे दूसरे अस्पताल में एडमिट किया गया है। लेकिन राल्फ्रेड बोला कि तुम झूठ बोल रही हो। और इसके कुछ घंटों बाद उसकी भी जान चली गई।

Back to top button