विशेष

यूपी के इस बाजार में होता है जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की रेड से पहले ऐसे हो जाते हैं गायब

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित कश्मीरी नामक बाजार देह व्यापार के लिए काफी जाना जाता है। कई बार पुलिस यहां पर छापेमारी भी कर चुकी है और कई लड़कियों को देह व्यापार से बचाया भी गया है। लेकिन फिर भी इस जगह पर देह व्यापार जारी है और देश के अलग-अलग हिस्सों से लड़कियों को यहां लाया जाता है। कश्मीरी बाजार की खास गली में बनें कोठों में इन लड़कियों को कैद करके रखा जाता है और इनसे जबरन गलत काम करवाए जाते हैं।

red light area

ये सब पता होने के बाद भी यहां प्रशासन की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है और यहां पर धंधा करने वाले लोगों के बीच पुलिस का डर एकदम खत्म हो चुका है। दिल्ली की संस्था रेस्क्यू फाउंडेशन अपने स्तर पर काम कर रही है और इस फाउंडेशन की मदद से ही कई लड़कियों को यहां से आजाद करवाया गया है। लेकिन कुछ समय बाद ओर लड़कियों को खरीदकर यहां लाया जाता है और उन्हें धंधा करने पर मजबूर किया जाता है।

prostitution

इस जगह पर पुलिस समय-समय पर छापेमारी करती रहती है। लेकिन कोठों के संचालक काफी तेज हैं। वो पुलिस के आने से पहले ही लड़कियों को छुपा देते हैं। पुलिस से बचने के लिए ये लोग कोठों के गेट पर ताला लटका देते हैं। जबकि अंदर लड़कियां रहती हैं। पुलिस आ भी जाए तो बाहर से लौट जाती है। अगर, ताला तोड़कर अंदर जाने लगे तो उसमें काफी देर हो जाती है। इतने समय में ये लोग लड़कियों को दूसरी जगह पर शिफ्ट कर देते हैं। कहा जाता है कि कोठों के अंदर तहखाने भी बने हुए है, जिनमें लड़कियों को छिपा दिया जाता है।

prostitution

क्षेत्र में दलाल सक्रिय रहते हैं। ये पकड़-पकड़कर ग्राहकों को इस जगह लाते हैं। वहीं पुलिस पर भी नजर रखते हैं। पुलिस के आने की सूचना मिलने पर ये कोठों के संचालकों को जानकारी दे देते हैं। जिसके कारण पुलिस के आने से पहले ही कोठा खाली करवा दिया जाता है।

red light area

यहां कई लड़कियों के कैद होने की शिकायत अक्सर पुलिस को दी जाती है। दिल्ली की संस्था रेस्क्यू फाउंडेशन की शिकायक के आधार पर पुलिस कई बार कश्मीरी बाजार के कोठों पर छापे मार चुकी है। लेकिन हर बार पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है।

prostitution

संस्था के पदाधिकारी पहले सूचना की पुष्टि करते हैं, फिर पुलिस को सूचना देकर छापेमारी कराते हैं। कई बार छापे के दौरान नाबालिग लड़कियों को पकड़ा जा चुका है। लेकिन फिर भी यहां पर धंधा जारी है। बताया जाता है कि इस जगह पर पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और नेपाल से लड़कियों को लाकर बेचा जाता है। संस्था के अनुसार नेपाल में भी लड़कियां यहां भेजी जाती हैं। नेपाल में सक्रिय दलाल लड़कियों को झांसा देकर और गलत वादे करके दिल्ली लाया करते हैं। उसके बाद दिल्ली में उनका सौदा किया जाता है। दलाल कोठों पर उन्हें बेचकर चले जाते हैं। जिसके बाद इन्हें कोठों पर कैद कर जबरन देह व्यापार कराया जाता है।

Back to top button