स्वास्थ्य

सेहत के लिए गुणकारी होता है चिरौंजी वाला दूध, जानें इससे जुड़े अद्भुत लाभ

चिरौंजी एक प्रकार का ड्राई फ्रूट है, जिसका प्रयोग कई तरह के व्यंजनों को बनाने के दौरान किया जाता है। चिरौंजी को अधिकतर मीठी चीजों में डाला जाता है। चिरौंजी देखने में छोटी सी होती है और इसका स्वाद भी अच्छा होता है। चिरौंजी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कि सेहत के लिए गुणकारी माने जाते हैं।

chironji ke fayde

चिरौंजी के अंदर प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें विटामिन सी और बी भी पर्याप्त मात्रा में होता है। वहीं इससे निर्मित तेल में अमीनो एसि‍ड और स्टीएरिक एसि‍ड भी पाया जाता है।

इसे खाने से कई रोग अपने आप ही सही हो जाते हैं और दवाइयों का सेवन करने की जरूरत तक नहीं पड़ती है। यानी कुल मिलाकर ये स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है और इसे खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट हो जाती है। तो आइए नजर डालते हैं चिरौंजी से जुड़े लाभों के बारे में।

चिरौंजी के फायदे

कब्ज करे दूर

chironji ke fayde

चिरौंजी का सेवन करने से कब्ज सही हो जाती है। कब्ज की समस्या होने पर रोज रात को इसका सेवन कर लें। नियमति रूप से चिरौंजी को खाने से पेट एकदम सही रहता है और दस्त से भी राहत मिल जाती है। दस्त और कब्ज होने पर चिरौंजी के तेल से बनी खिचड़ी, दलिया या ओट्स का सेवन भी आप कर सकते हैं।

पेट रहता है ठंड

tummy

गर्मी के मौसम में चिरौंजी खाना लाभकारी होती है। इसे खाने से पेट में गर्मी पैदा नहीं होती है। गर्मी के मौसम में इसे खाने से पेट ठंडा रहता है और उल्टी का मन भी नहीं होता है। इसलिए पेट में गर्मी होने पर आप एक गिलास दूध के साथ इसका सेवन कर लें।

सर्दी-जुकाम करे दूर

cold

गर्म दूध में चिरौंजी डालकर खा लें। ऐसा करने से सर्दी-जुकाम सही हो जाएगा। सर्दी-जुकाम होने पर चिरौंजी को दूध में डालकर अच्छे से इसे गर्म कर लें। फिर इसके अंदर अदकर डाल दें। इसे पीने से सर्दी की समस्या से राहत मिल जाएगी।

पाचनतंत्र रहे सही

चिरौंजी

चिरौंजी का सेवन करने से पाचनतंत्र पर अच्छा असर पड़ता है और इसमें जमा गंदगी साफ हो जाती है। चिरौंजी आंतों की आंतरिक परत को चिकनाहट देकर उन्हें सही रखती है। ऐसे होने से पेट साफ रहता है।

अल्सर करे दूर

stomach ulcers

चिरौंजी गैस्ट्रिक स्राव को कम करने का काम भी करती है और अल्सर पर भी असरदार होती है। इसमें एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो की अल्सर से निजात दिला देते हैं। इसलिए अल्सर होने पर रोज थोड़ी चिरौंजी खाया करें।

मधुमेह रोगी के लिए उत्तम

sugar

चिरौंजी मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होती है। इसे खाने से शुगर का स्तर सही बना रहता है। दरअसल इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो कि रक्त शर्करा के स्तर को कम करते हैं।

त्वचा चमकाएं

रोज चिरौंजी वाला दूध पीने से त्वचा पर भी अच्छा असर पड़ता है और त्वचा पर निखार आ जाता है। त्वचा पर टैन होने पर कई बार पिगमेंटेशन की समस्या होने लगती है। हालांकि चेहरे पर अगर चिरौंजी का लेप लगाया जाए। तो पिगमेंटेशन सही हो जाती है। पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए एक या दो बार प्रभावित क्षेत्र पर इसे लगाएं।

face

चेहरे पर निखार लाने के लिए चिरौंजी की पीसकर इसमें जैतून या बादाम का तेल मिला दें। फिर इसे हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। इसे कुछ देर तक लगा रहने दें। जब ये सूख जाए तो हल्के गर्म पानी से चेहरे को साफ कर दें।

चिरौंजी का दूध बनाने की विधि

चिरौंजी का दूध बनाना बेहद ही सरल है। आप थोड़ी सी चिरौंजी को लेकर अच्छे से पीस लें। फिर गैस में दूध गर्म करने के लिए रख दें। इसके अंदर चिरौंजी का पाउडर डाल दें। चाहें तो चीनी भी मिला सकते हैं। दूध को अच्छे से गर्म कर लें। गैस बंद कर इसे गिलास में डालकर पी लें। इस दूध को रोज रात को पिया करें।

Back to top button