समाचार

शादी के अगले दिन ही प्रेमिका के ससुराल पहुंच गया प्रेमी, नस काटने का करने लगा ड्रामा तभी…

उत्तर प्रदेश में एक आशिक अपनी प्रेमिका के ससुराल पहुंच गया और उसके पति के सामने हाथ की कलाई काटने की कोशिश करने लगा। ये ड्रामा देख हर कोई हैरान रहे गया और तुरंत पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। ये मामला उत्तर प्रदेश के बरहज थाने का है। जानकारी के अनुसार जब प्रेमी को अपनी प्रेमिका की शादी की खबर लगी, तो वो फौरन उसके ससुराल पहुंच गया। ससुराल पहुंचकर उसने पहले खूब हंगामा किया और देखते ही देखते अपनी नस को काटने की कोशिश भी की।

indian marriage bride hand

मुहल्ले वालों ने समझदारी से काम लिया और फौरन पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो पाया की प्रेमी नाबालिग है और उसकी आयु 18 साल से कम है। पुलिस ने उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया और हिरासत में ले लिया। नई नवेली दुल्हन के आशिक की ये हरकत देख दूल्हा व उसके परिवार वाले सदमे में है और इस बारे में दुल्हन के परिवार वालों से बात कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किशोर का गांव की ही एक लड़की से चक्कर चल रहा था। लड़की की आयु उससे ज्यादा थी। इसी बीच लड़की की शादी परिवार के लोगों ने कन्हीं ओर तय कर दी। वहीं जब प्रेमी को इस बारे में पता चला तो उसने खूब हंगामा किया। युवती के तिलक के बाद नाबालिग प्रेमी ने ससुराल पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दी। कहा कि वो उससे प्यार करता है और उसकी शादी किसी ओर से नहीं होने देगा। वर पक्ष वालों ने तभी पुलिस से मदद मांगी और लड़की के परिवार वालों से बात भी की।

nas katna

लड़की के परिवार वालों ने प्रेमी की बातों को गलत करार दिया और कहा कि उनकी बेटी का कोई भी चक्कर नहीं चल रहा है। साथ में ही वर पक्ष को ये आश्वस्त भी किया गया कि वो आगे ऐसी कोई हरकत नहीं करेगा। वर पक्ष ने दुल्हन के परिवार के लोगों की बात को मान लिया और धूमधाम से 13 मई को शादी की गई। हालांकि शादी होने के अगले ही दिन प्रेमी लड़की के ससुराल पहुंच गया। नाबालिग प्रेमी ने सबके सामने हाथ की नस काट कर अपनी जान देने की कोशिश की और कहने लगा की लड़की एक बार कह दे की वो उससे प्यार करती है। वो खुशी खुशी ये दुनिया छोड़ देगा।

वर पक्ष वालों ने फौरन कन्या पक्ष को इस घटना की सूचना दी और पुलिस को भी फोन कर बुला लिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने आकर प्रेमी को पकड़ लिया। उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मईल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रेमी किशोर नाबालिग है। पुलिस उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए इस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। किशोर के घरवालों को उसकी हरकतों की जानकारी दे दी गई है।

Back to top button