स्वास्थ्य

कोरोना काल में जरूर पीएं अर्जुन की छाल का काढ़ा, इसे पीने से सही बना रहता है ऑक्सीजन का स्तर

कोरोना वायरस से बचाव के लिए काढ़े को उत्तम माना जाता है और इसे पीने से कई अनगिनत लाभ शरीर को मिलते हैं। अर्जुन की छाल से बना काढ़ा काफी सेहतमंद होता है और इसका सेवन करने से कमजोरी भी दूर हो जाती है। कोरोना से संक्रमित हुए लोग काढ़ा बनाते समय उसमें अर्जुन की छाल का प्रयोग जरूर करें। भारतीय आयुर्वेद में इसे औषधि गुणों से भरपूर माना गया है।

arjun-ki-chaal

अर्जुन की छाल से बने काढ़े के बारे में राष्ट्रीय समाज धर्मार्थ सेवा संस्थान के एक आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के कारण फेफड़े ही बुरी तरह से प्रभावित होते है। अर्जुन की छाल को फेफड़ों के लिए कारगर माना जाता है। इसे पीने से फेफड़ों की रक्षा संक्रमण से होती है। साथ में ही अर्जुन की छाल के काढ़े को पीने से फेफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा सही बनीं रहती है। कोरोना होने पर अर्जुन की छाल से बना काढ़ा जरूर पीना चाहिए। साथ में ही कोरोना की दवाइयों को भी खाना चाहिए। कोरोना होने पर आप इस काढ़े को दिन में दो बार पीएं। आइए अब जानते हैं अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने की विधि क्या है।

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने की विधि

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने के लिए आपको 200 ग्राम अर्जुन की छाल का पाउडर, एक लीटर पानी, काली मिर्च, अजवाइन, लौंग, दालचीनी और गुड़ की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक लीटर पानी को गैस में गर्म करने के लिए रख दें। इस पानी को अच्छे से गर्म कर लें। जब ये गर्म हो जाए तो इसके अंदर अर्जुन की छाल का पाउडर डाल दें। फिर इसमें काली मिर्च, अजवाइन, लौंग, दालचीनी भी डाल दें। जब ये पानी अच्छे से उबाल जाए और आधा रहे जाए। तो गैस बंद कर पानी को छान कर पी लें। इसमें चाहें तो गुड़ भी मिला सकते हैं। रोज दो बार इस पानी को पीएं। याद रखें की आधे कप से ज्यादा काढ़ा न पीए। अधिक काढ़ा पीने से पेट में जलन की शिकायत हो सकती है।

घर में बनाएं अर्जुन की छाल का पाउडर

arjun-tree-kada-corona

आप घर में आसानी से अर्जुन की छाल का पाउडर बना सकते हैं। ये पाउडर तैयार करने के लिए अर्जुन के पेड़ की छाल को चाकू से काट लें। इस छाल को अच्छे से पानी की मदद से साफ करें। उसके बाद इसे कुछ दिनों के लिए धूप में सूखने के लिए रख दें। जब ये अच्छे से सूख जाए तो इसे मिक्सी में डालकर पीस लें। पाउडर बनकर तैयार है।

अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के फायदे

arjun ki chhal
  • इसकी छाल का काढ़ा पीने से खांसी से आराम मिल जाता है और खांसी एकदम सही हो जाती है।
  • ये फेफड़ों में ब्लड की सप्लाई को ठीक रखने में मदद करता है।
  • गला खराब होने पर भी अगर इसका काढ़ा पीया जाए तो गले की खराश सही हो जाती है।
  • ये काढ़ा पीने से कमजोरी भी दूर हो जाती है और शरीर को ताकत प्रदान होती है।
  • अर्जुन की छाल से बना काढ़ा पीने से पेट की गैस से राहत मिल जाती है।
  • उच्च रक्तचाप के मरीजों को अर्जुन की छाल का काढ़ा जरूर पीना चाहिए। ये काढ़ा पीने से उच्च रक्तचार नियंत्रण में रहता है।

Back to top button