समाचार

शादी में आई लड़कियों से पहले की छेड़छाड़, विरोध करने पर की दूल्‍हा-दुल्‍हन की धुलाई

उत्‍तर प्रदेश में एक शादी समारोह के दौरान कुछ मनचले लड़कों ने खूब हंगामा किया। जिसके कारण पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। इतना ही नहीं पुलिस ने दूल्हा और दुल्हन के फेरे अपनी निगरानी में करवाए और विदाई होने तक काफी संख्या में पुलिस लड़की के घर के बाहर तैनात रही। वहीं अब पुलिस आरोपी लड़कों की तलाश कर रही है। जिन्होंने शादी समारोह के दौरान हंगामा किया था। ये मामला राज्य के कुशीनगर के रजविटया गांव का है।

shadi

शुक्रवार को रजविटया गांव में रात को बारात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने अच्छे से बारात का स्वागत किया और शादी की रस्में शुरू की गई। इस दौरान ही गांव के कुछ दबंग युवक शादी में पहुंच गए और उन्होंने जयमाला कार्यक्रम में आई लड़कियों से कथित रूप से छेड़खानी शुरू कर दी। दबंग लड़कों की ये हरकत देख दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगों को गुस्सा आ गया और उन्होंने इसका विरोध किया। जिसके बाद शादी के समारोह में लड़ाई शुरू हो गई और दंबग लड़कों ने बारात में लाए लोगों को पिटना शुरू कर लिया। इस लड़ाई के दौरान कई सारे बराती बुरी तरह से घायल हो गए।

तुरंत फोन कर पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया और दूल्हे व दुल्हन की शादी को सुरक्षा के बीच करवाया। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गांव के कुछ दबंग लड़कों ने ऐसा उत्पात मचाया। छेड़खानी का विरोध करने पर बारातियों को जमकर पीटा। बराती बिना भोजन किए ही वापस हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दूल्हे को रोका और अपनी सुरक्षा में शादी करवाई। इसके बाद सुबह दुल्हन की विदाई कराई गई। शनिवार को इस मामले में पीड़ित परिवार ने एक दर्जन मनबढ़ों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पहले शादी कराना जरूरी था। अब ओरपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दर्जन बराती व दुल्हन की मां भी हुई घायल

barat

ये बारात रजवटिया गांव में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र से आई थी। कोरोना के कारण कम ही लोग बारात में शामिल हुए थे। बारात को नाश्ता कराने के बाद लड़की पक्ष द्वारा जयमाला का कार्यक्रम कराया जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने लड़कियों से छेड़खानी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर युवकों के एक गिरोह ने बारातियों पर हमला बोल दिया। दूल्हा दुल्हन को भी इन्होंने नहीं छोड़ा। दबंगों ने दुल्हन, दूल्हा सहित उसके पिता व भाई को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। इस पूरी घटना में दर्जन बराती व दुल्हन की मां भी घायल हो गई। मनबढ़ों ने बारातियों के लिए बना भोजन भी पलट दिया।

arrest

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो एम्बुलेंस से घायल बरातियों व घरातियों को सीएससी फाजिलनगर इलाज के लिए भेजवाया और खुद अपनी सुरक्षा में शादी की रस्म को पूरी कराई। पुलिस सुबह दुल्हन के विदा होने तक यहां पर ही रही। वहीं अब केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। पटहेरवा के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक दर्जन युवकों के खिलाफ तहरीर मिली है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button