राशिफल

Rashifal 15 May: आज इन 6 राशियों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा, जीवन में आ रही बाधाएं होंगी दूर

हम आपको शनिवार 15 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 15 May 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको अपने हर एक कार्य में अच्छा लाभ होने वाला है। महिलाएं अपने करियर को लेकर कुछ प्लान कर सकती है। जो महिलाएं कोई व्यापार प्रारम्भ करने के लिए विचार कर रही हैं उनको अभी रूक जाना चाहिए। आज आप किसी नये प्रोजक्ट में भागीदार बन सकते है और वहां से आपको नही उपलब्धिया प्राप्त होंगी। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। यदि मीठें का सेवन अधिक करते हों तो उसका संतुलित सेवन करना होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है। ज दोस्तों के साथ आज हंसी मजाक का माहौल बनेगा। कार्य के सिलसिले में की गयी मीटिंग का परिणाम आपके पक्ष में होगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। किसी संस्था द्वारा सम्मानित होने की संभावना है। किसी मित्र के सहयोग से व्यावसायिक विस्तार संभव है। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं, जबकि कुछ लोग आपका विरोध करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मनमोजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है। कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बरतेंगे। बिजनेस में लापरवाही या जल्दबाजी न करें। सोचे हुए काम पूरे होने में थोड़ा समय लग सकता है। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। पारिवारिक, निजी, दांपत्य जीवन, व्यापारिक, सार्वजनिक जीवन से जुड़े संबंधों में प्रगति होगी। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। आज सेहत के मामले में लापरवाह न रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। वाहन धीमी गति से चलाना चाहिए। साथ ही अनावश्यक कार्य के लिए बाहर न न‍िकलना ही ठीक रहेगा। आपका अलग रहना बस आपके निकट संबंधियों को क्रोधित करेगा। आसपास के लोगों को किसी काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है। आज शत्रु प्रबल रहेंगे इसलिए परिवार के साथ ही समय व्यतीत करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करेंगे तो फायदा होगा। किसी नई महिला मित्र के साथ कुछ ज्यादा बातचीत हो सकती है। समय पर काम पूरे हो सकते हैं आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे, आपका स्वाभिमान भंग हो सकता है। सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपका पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और पत्नी के साथ दिन अच्छा होगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे, जिससे आपको सफलता भी मिलेगी। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का आज समाधान हो जायेगा। आपको मानसिक तनाव की शिकायत हो सकती है। कार्यों में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आर्थिक तौर पर सुधार तय है। संतान की तरफ से शुभ संदेश की प्राप्ति हो सकती है। कर्मप्रधान रहते हुए कार्यों को पूरा करना होगा, इसलिए निराश न हो बल्कि कार्य की प्लानिंग करके पूर्ण करना सही रहेगा। बिजनेस करने वालों के लिए दिन शुभ है कोई पुरानी डील पक्की हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी वर्ग के लोग आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल को संभाल सकेंगे।

Hanuman

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा और मन की शांति लेकर आएगा। कई द‍िनों से चली आ रही मानसिक द‍िक्‍कतें खत्‍म हो जाएंगी। क‍िसी नई जगह जाने का योग है। आपकी सारी उलझनें खत्‍म सी होती लगेंगी। बिजनेस करने वालों को जितना काम मिलता जाए, उतना ही स्वीकार करते जाएं। मन में वासनात्मक विचार आ सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति एवं अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बातचीत में संयत रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका दिन सुकून भरा रहेगा। मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय व्यतीत होगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। आज इकतरफ़ा प्यार आपके लिए काफ़ी ख़तरनाक साबित होगा। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी आ सकती है। युवाओं के भीतर विभिन्न तरीके की प्रतिभाएं दिखाई देंगी, जिसको लेकर करियर चुनाव करने में भ्रम की स्थिति बन सकती है। आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं, ज्यादा सोचें नहीं। जीवनसाथी की बातों पर गंभीरता से ध्यान दें। इनकी सलाह और सहायता से काम आसान होगा। अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपने कामकाज से जुड़ा कोई नया प्लान बन सकता है। आज आप जितना कर्म करेंगे उसी अनुपात में लाभ मिलने की संभावनाएं भी बनेंगी। अपनी सोच सकारात्मक रखें विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। जिससे उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। दूसरों को समझने के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। लेक‍िन आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्‍यकता है। अन्‍यथा सेहत ब‍िगड़ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उत्साह से कार्य करने से लाभ होगा। पैसा कमाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है। एक्स्ट्रा काम में किसी की मदद मिल सकती है। अपने व्यवसाय पर पूरी तरह मेहनत करें इसके नतीजे आपको कामयाबी ही कामयाबी दिलाएंगे। आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है। पुराने कुछ मामलों में अनबन खत्म हो सकती है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। आपने Rashifal 15 May का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 May का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 May 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : गरुड़ पुराण के अनुसार शादीशुदा महिलाओं को नहीं करने चाहिए ये काम, जीवन हो जाता है बर्बाद

Back to top button