राशिफल

Rashifal 14 May: आज इन 4 राशि वालों पर मेहरबान रहेगी माँ दुर्गा, भाग्य की रुकावटें होंगी दूर

हम आपको शुक्रवार 14 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 May 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। रोजमर्रा का कामकाज निपटाने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करें। अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें। अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें आज इसकी जरूरत होगी। ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। पिछले समय के कडवे अनुभवों को रुकावट न बनने दें। किसी महिला से आपको धोखा मिल सकता है। कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप व्यस्तता के चलते घरेलू कामकाज पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूरी बना कर रखनी होगी। काम के साथ-साथ सामाजिक मामलों में आपको ध्यान रखना है कि गलती से भी किसी को अपशब्द न बोले। संतान को लेकर शिकायतें आ सकती हैं। बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिल सकता है। वर्क प्लेस पर संयम रखें। सोच समझकर और ध्यान से बात करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे। मनचाहे कामों को पूरे करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आपके मन में जॉब को लेकर किसी अनचाहे भय से परेशानी रह सकती है। आज आपकी मेहनत से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है, वो इस वजह से भी क्योंकि आपके अंदर क्षमता भी है और कुछ बेहतर करने का जज्बा भी है। मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज संतान सुख की प्राप्ति संभव है। दूसरों से बुरा व्यवहार न करें। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी जिससे आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा, जिसे समय से पूरा करने में आप सफल होंगे। अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी फालतू बात को बेवजह तूल देने की आवश्यकता नहीं है वरना कार्य में विघ्न आ सकता है। 

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज पुराने वादे पूरे करने का सही समय है। नौकरी और करियर के क्षेत्र में किस्मत का साथ मिलेगा। आज आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे। पैसे लगाने से पहले उस विषय के जानकार व्यक्ति से सलाह लेना अच्छा रहेगा। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। वाणी की नम्रता ही आपको सफल बना सकती है। दूसरों के मामले में कम से कम दखल दें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। इससे मन में उल्लास रहेगा। नई योजनाएं सफलता दिलाएंगी। कई तरह के नेगेटिव विचार आपके दिमाग में आ सकते हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें। मित्रों का सहयोग एवं बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद कार्य सिद्ध करेगा। सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में कदम उठाने से बचें। कारोबार एवं नौकरी के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। आज आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं। अपने काम से काम रखना बेहतर रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। जो लोग जॉब में हैं उन्हें कम्युनिकेशन स्किल की कला में पारंगत होना होगा। खासकर सेल्स व मार्केटिंग क्षेत्र से संबंधित लोगों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे, वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। आज आपको अपने व्यक्तित्व को तरासने पर ध्यान देना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज धन लाभ और आनन्द की राह प्रशस्त होगी। श्रम का फल मिलेगा। आज क‍िसी प्र‍िय वस्‍तु के गुम होने की संभावना है। क‍िसी अपने के साथ वाद-व‍िवाद का भी योग है। भागीदारी में फायदेमंद फैसले होंगे। कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश करेंगे। सावधान रहें। आर्थिक रूप से आज खर्चे कुछ बढ़े रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों के साथ वार्ता करते समय सावधानी बरतें। अन्‍यथा र‍िश्‍तों में खटास भी आ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज विवेकपूर्ण कार्य आपको लाभ देंगे। धनलाभ के आसार बन रहे हैं। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती हैं। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। भावनात्मक होकर आज कोई फैसला ना लें। प्यार के मामले में परिजनों से सहयोग मिलेगा। आप सभी मामले हल करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों से समय पर मदद मिल सकती है। घर परिवार के काम निपटाने में भी मन लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अगर आप लाइफ पार्टनर की तलाश में हैं तो आपको खूबसूरत लाइफ पार्टनर मिलेगा। कार्यभार अधिक रहने वाला है जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे. व्यापारी वर्ग अपने व्यापार बढ़ाने की प्लानिंग कर सकते हैं। जो लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं, उन्हें आपस में तालमेल बनाकर चलना चाहिए। दैनिक कार्यों की अधिकता से हल्की थकान का अनुभव होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा निखरेगी। करियर से सम्बन्धित नये विचार प्रकट होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप कुछ अच्छी योजनाएं बनाएंगे जिनसे आने वाले दिनों में आपको फायदा होने के योग हैं। आज का दिन राहत एवं सुख सुविधाओं से भरा रहेगा। आज मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। नई ऊर्जा का संचार मन को प्रसन्न रखेगा। इससे घर-परिवार में भी प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आज आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। इसके साथ शक करने की अपनी आदत पर भी आज आपको कंट्रोल करना चाहिए। 

आपने Rashifal 14 May का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 May का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 May 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button