दिलचस्प

66 साल के बुड्ढे ने 16 बीवियों से 151 बच्चे पैदा कर दिए, बोला- 1000 बच्चों की है ख्वाहिश

‘हम दो हमारे दो’ ये नारा आप ने कई बार सुना होगा। कई लोग इससे सहमत भी हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जिसका नारा है ‘हम 17 और हमारे 151’। यदि नहीं समझे तो बता दें कि इस शख्स की 16 बीवियां हैं, जिससे उसे 151 बच्चे हैं। 16 शादियां करने वाले इस 66 वर्षीय शख्स का नाम मिशेक न्यानदोरो (Misheck Nyandoro) है।

Misheck Nyandoro with Family

जिम्बॉब्वे के रहने वाले मिशेक न्यानदोरो का सपना है कि एक दिन वह 100 शादियां करें और अपनी सौ पत्नियों से 1000 बच्चे पैदा करें। फिलहाल उनकी 16 पत्नियां हैं जिनके 151 बच्चे हैं। 66 साल की उम्र में भी ये शख्स रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ये रोज अपनी 4 पत्नियों के साथ सोता है। इसकी ख्वाहिश है कि ये अपनी अंतिम सांस तक बच्चे पैदा करते रहे।

Misheck Nyandoro with is kids and wife

यह शख्स अजीबोगरीब मान्यताओं पर यकीन रखता है। उसका मानना है कि बीवियों को खुश करना और संतुष्ट रखना उसकी फुलटाइम जॉब है। वह 66 साल की उम्र में और भी नौजवान लड़कियों से शादी करते रहना चाहता है। उसका कहना है कि मेरी पुरानी बीवियाँ अब उतनी रफ्तार से बच्चे पैदा करने में सक्षम नहीं है, इसलिए मुझे नई पत्नियां चाहिए।

Misheck Nyandoro's kids

मिशेक एक शाही अंदाज में अपनी लाइफ जीना पसंद करते हैं। वे अपनी बीवी और बच्चों की हर जरूरत पूरा करते हैं। बीवियां उनके लिए खाना पकाती है और बदले में मिशेक उनकी हर ख्वाहिश पूर्ण करते हैं। 16 शादी करने के बाद वे जल्द ही 17वीं शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।

family of Misheck Nyandoro

मिशेक कहते हैं कि यदि भविष्य में संभव हुआ तो मैं 100 पत्नियां और करीब 1000 बच्चे करना चाहता हूँ। वे आगे बताते हैं कि मैं जो भी कर रहा हूँ वह एक पॉलीगामी प्रोजेक्ट के रूप में है। इसे मैंने 1983 में शुरू किया था। अब इसे मैं अपनी अंतिम सांस तक जारी रखूँगा।

wifes of Misheck Nyandoro

उधर सोशल मीडिया पर जब मिशेक की यह स्टोरी वायरल हुई तो लोग तरह तरह के कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि ‘यहां हम 1 बीवी को झेल नहीं पाते हैं और आप 16 पत्नियों को कैसे मैनेज करते हैं?’ फिर एक शख्स कहता है ‘हमारा 1 बच्चा ही 100 के बराबर है। उसकी शैतानियाँ खत्म होने का नाम नहीं लेती है। आप 151 बच्चे कैसे पैदा कर सकते हैं।’

फिर कुछ लोगों ने मिशेक से उनकी यौन शक्ति का राज भी पूछा। उन्होंने कहा कि आप 66 वर्ष की उम्र में भी धड़ाधड़ बच्चों की लाइन कैसे लगा रहे हैं? आपकी सेक्स लाइफ का राज क्या है? वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button