दिलचस्प

मेहनत के पैसों से महिला ने खरीदा नया घर, सीढ़ियों के नीचे मिली डरावनी दुनिया, देखें Video

हर किसी का सपना होता है कि वह अपनी मेहनत के पैसों से एक प्यारा सा घर खरीदें। लेकिन जब आप कोई घर खरीदते हैं और उसमें कोई गड़बड़ निकाल जाए तो आपको बहुत दुख होता है। आज हम आपको एक ऐसी अजीब घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुन शायद आप भी डर जाएंगे। दरअसल @abi_mia14 नाम की एक टिकटोक (TikTok) यूजर ने अपने नए घर का एक वीडियो शेयर किया है जो देखने में काफी डरावना है।

महिला ने जब नया घर खरीदा तो उसने पाया कि घर की सीढ़ियों के नीचे एक अलग ही दुनिया बसी हुई है। दरअसल महिला अपने नए घर की साफ सफाई कर रही थी। जब उसने सीढ़ियों पर रखा कारपेट हटाया तो उसे एक रास्ता दिखाई दिया। ऐसे में महिला सीढ़ियों के नीचे छिपे दरवाजे को खोलकर अंदर गई। यहां उसने जो नजारा देखा वह देख उसके होश उड़ गए।

सीढ़ी के नीचे एक अजीब कमरा बना हुआ था। महिला ने दावा किया कि इस कमरे में जरूर कोई रहता होगा। महिला ने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला तो वहां बहुत अंधेरा था। दिवारे सीलन से भरी पड़ी थी। महिला ने सीढ़ियों से नीचे जाते हुए एक वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो देखने में किसी भुतहा फिल्म जैसा था। इस खुफिया कमरे की दीवारों पर पुरानी पेंटिंग्स लगी थी। वहीं फ्लोर पर बेहद पुरानी दरी बिछी हुई थी।

महिला का यह वीडियो देख अन्य यूजर्स भी डर गए। वीडियो देख उन्होंने महिला को तुरंत घर छोड़ देने की सलाह दी। एक यूजर बोला कि आपकी जगह मैं होता तो घर छोड़ कब का भाग गया होगा। इस रूम की सबसे डरावनी चीज दीवारों पर पंजे से नोचने के निशान थे।

वीडियो देखने के बाद बहुत से लोगों ने इस छिपे कमरे का संबंध भूत प्रेत से बताया। हालांकि कुछ ने ये भी कहा कि ये वितीय विश्व युद्ध के समय में सैनिकों द्वारा छिपने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला कमरा होगा। एक यूजर ने तो महिला को सलाह दी कि वह इस कमरे की साफ सफाई कर इसे गेमिंग एरिया बना दें। उनका कहना था कि महिला को कम पैसों में बहुत ही अच्छा और बड़ा घर मिला है। ये एक अच्छी डील है।


वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? आपके अनुसार ये खुफिया कमरा किसलिए बनाया गया होगा? क्या आप ने कभी कोई ऐसा घर देखा है जहां इस तरह के खुफिया कमरे बनाए गए हो। अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Back to top button