अध्यात्म

कमजोर शुक्र के कारण लाइफ में आती है पैसों की किल्लत, जाने इसे मजबूत बनाने का तरीका

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपकी कुंडली का आपके जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। अब शुक्र ग्रह को ही ले लीजिए। यदि ये आपकी कुंडली में मजबूत हो तो लाइफ में भौतिक सुख सुविधाएं, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। वहीं शुक्र कमजोर हो जाए तो धन से जुड़ी दिक्कतों को झेलना पड़ता है। वहीं प्रेम संबंध भी बिगड़ने लगते हैं।

ऐसे में लाल किताब के कुछ उपायों का प्रयोग कर आप अपनी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत कर सकते हैं। इन उपायों से शुक्र आपको शुभ फल देंगे। इसका सीधा असर आपके घर की धन-संपन्नता पर पड़ेगा। तो चलिए बिना किसी देरी के इन उपायों पर एक नजर दौड़ा लेते हैं।

1. यदि आप अपनी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो आज से ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना शुरू कर दें। रोज स्नान करें, साफ सुथरे कपड़े पहने और अपने घर की साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखें।

2. अपने बाल और नाखून भी समय समय पर काटते रहें। इनके अंदर गंदगी न हो इसलिए इनकी सफाई बहुत जरूरी है। वहीं सुगन्धित इत्र या सेंट का उपयोग करके भी शुक्र को मजबूत किया जा सकता है।

3.शुक्रवार के दिन 4 कन्याओं को मिश्री युक्त खीर भोजन के रूप में दें। इन कन्याओं की उम्र 9 वर्ष से कम होनी चाहिए। यह उपाय आपको शुक्रवार से प्रारंभ करना और और अगले 21 शुक्रवार तक लगातार करते रहना है। इससे आपकी कुंडली में शुक्र मजबूत होगा और आपको सुखद फल प्रदान करेगा।

4. जब भी आप भोजन बनाए तो उसका कुछ हिस्सा निकालकर गाय, कौए और कुत्ते को खिला दें। यह उपाय भी आपको शुक्र को मजबूती देने में मदद करेगा।

5. बाजार से दो मोती ले आएं। एक मोती अपने पास रखें जबकि दूसरे मोती को बहने पानी में डाल दें। इससे शुक्र मजबूत होगा। इस मोती को आप घर की तिजौरी में या अंगूठी लॉकेट के रूप में रख सकते हैं।

6. शुक्रवार के दिन सफेद चीजें जैसे दूध, दही, चावल और वस्त्र इत्यादि चीजों का दान करने से भी शुक्र मजबूत होता है। इसके अतिरिक्त आप शुक्रवार को इत्र भी दान कर सकते हैं।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह उपाय पसंद आए होंगे। यदि आपकी कुंडली में भी शुक्र डामाडोल है तो लाल किताब के इन उपायों को कर समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। ये उपाय शुक्र को मजबूत बनाने में काफी कारगर होते हैं। जानकारी पसंद आने पर इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button