राशिफल

Rashifal 11 May: हनुमान जी की कृपा से आज इन 4 राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, पढ़ें राशिफल

हम आपको मंगलवार 11 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 May 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे पलों का आनंद मिलेगा। आज किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से आपको बचना चाहिए। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। इस राशि के बुजुर्ग लोगों को समय पर दवाई लेनी चाहिए। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें एक गृहस्थ जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। हेल्थ में पैक्ड फूड या बासी भोजन खाने से बचना चाहिए, जिससे आप पेट के संक्रमण से बच सकें। आज आपके मन में बार-बार पर‍िवर्तन आएंगे। इससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कोई मानसिक तनाव नहीं होगा। सेहत अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी का व्यवहार परेशानी दे सकता है। आपका कोई खास काम समय पर पूरा हो जायेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार में लोगों के बीच आपसी सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खान-पान का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। फालतू खर्चों पर कंट्रोल हो सकता है। नए इनकम सोर्स मिलने के भी योग हैं। कोई नया काम या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप कोई भी बात सावधानी से बोलें। मानसिक रूप से परेशान महसूस कर सकते हैं। धन का खर्च अधिक न हो इसका ख्‍याल रखें। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी काम या बात में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। व्यापारियों को आज के दिन कानूनी दांव-पेंच से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। गायन में रूचि रखने वालों को अच्छा मौका हाथ लग सकता है। पैसे और सेविंग के मामले में दूर स्थान के किसी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। निवेश या खर्चे को लेकर भी बातचीत हो सकती है। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

शेयर- सट्टे से आर्थिक लाभ होगा। पत्नी के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता हो सकती है। बिजनेस और नौकरी में नए आइडिया मिल सकते हैं। आपका एनर्जी लेवल बढ़ सकता है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। पार्टनर से अनबन हो सकती है। बच्‍चों की प्रगति से आपको प्रसन्‍नता होगी। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए आपको किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पूजा-पाठ में मन लगाएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कहीं से अच्छा पैसा आएगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर रहें हैं, वह अपनी आंखों कि केयर भी करते रहें। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस करेंगे इसलिए भोजन की थाली में पौष्टिक आहार को शामिल करें। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा प्रेम संबंधों में आज आपको सफलता म‍िलेगी। कुछ बड़ी जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती हैं। कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यापारिक फैसले सोच-समझकर लें। कोई बड़ा फायदा भी होने के योग बन रहे हैं। व‍िरोधी चाहकर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। मित्रों की बातों को गंभीरता से समझें, उनकी बातों को अनदेखा करना ठीक नहीं है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके कामकाज के तरीकों में बदलाव हो सकता है, जिससे आपको फायदा होगा। इसके साथ ही कामकाज की टेंशन कम हो सकती है। व्यापारियों को आज अपना नफा- नुकसान देखकर ही आगे बढ़ना चाहिए। सेहत में बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आमदनी बढ़ने की भी संभावना है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नौकरी में फिलहाल आपको थोड़ी-बहुत परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पत्‍नी के साथ आज र‍िश्‍तों में खटास आ सकती है। कुछ लोग आपके काम का विरोध भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ नया और ज्यादा करने की सोच सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम करने की योजना बना सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। दोस्‍तों के साथ फोन पर हुई बात से मन अत्‍यंत प्रसन्‍न रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और आपकी नौकरी में आपकी मेहनत आपके लिए अच्छे समाचार लेकर आएगी। महामारी के प्रकोप से बचने के लिए अपने आस-पास के लोगों को जागरुक करना होगा। जितनी ऊर्जा और जितनी तेजी आपके भीतर हैं, उसका सदुपयोग करना अति आवश्यक है। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव दिख सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के शुभ समाचार मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। अचानक फायदा हो सकता है। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। माता-प‍िता के साथ आज आप जीवन का कोई महत्‍वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। पत्‍नी के साथ वार्ता करते समय वाणी में माधुर्य बनाए रखें। आज माता की सेहत में सुधार आयेगा। लवमेटस एक दूसरे को कुछ उपहार देंगे।

आपने Rashifal 11 May का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 May का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 May 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं इन 4 राशि के लोग, सामने वाले को नहीं करते निराश

Back to top button