अध्यात्म

Vastu Tips: हंस की एक तस्वीर आपको बना सकती है धनवान, बस करना होगा छोटा सा काम

घर हो या ऑफिस-दुकान वास्तु शास्त्र हर जगह की समस्याओं का हल करता है। इसमें तरह तरह के उपाय आपके जीवन की प्रॉब्लम खत्म करने के लिए बताए जाते हैं। आज हम आपको हंस से जुड़े वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं। हंस एक ऐसा पक्षी है जिसे वास्तु शास्त्र में हमेशा से ही पवित्र माना गया है। भगवान विष्णु हंस के रूप में अवतरित हो चुके हैं। वहीं मां सरस्वती का वाहन भी हंस होता है।

वास्तु शास्त्र की बात करें तो हंस की तस्वीर या शोपीस को घर, ऑफिस या दुकान में लगाना शुभ माना गया है। ऐसा करने से सुख, शांति और समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं कि वास्तु का लाभ लेने के लिए आप हंस की तस्वीर या शोपीस को किस प्रकार अपने परिसर में लगा सकते हैं।

1. यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, या फिर धन के संग्रह में और भी वृद्धि करना चाहते हैं तो हंस की बड़ी सी तस्वीर अतिथि कक्ष में लगा दें। इससे आपके घर पैसों की आवक बढ़ना शुरू हो जाएगी। आपके घर पैसा ज्यादा दिनों तक टिका रहेगा।

2. घर की नकारात्मक ऊर्जा ही आपकी धन हानि की वजह बनती है। ऐसे में घर, ऑफिस या दुकान में हंस की तस्वीर लगाकर आप नेगेटिव एनर्जी को खत्म कर सकते हैं। ये तस्वीर सकारात्मक ऊर्जा का स्तर बढ़ा देगी। एक बार आपके घर, ऑफिस, दुकान में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ जाए तो फिर वहां मां लक्ष्मी आकर्षित होकर प्रवेश करेगी। इस तरह आपकी धन संबंधित समस्या खत्म हो जाएगी।

3. वर्कप्लेस या घर में हंस की तस्वीर लगाने से मन प्रसन्न रहता है। हमे नेगेटिव विचार नहीं आते हैं। मन में सिर्फ सकारात्मक चीजें ही चलती है। इसका असर हमारी अच्छी सेहत और काम के प्रति ज्यादा फोकस जैसी चीजों पर पड़ता है।

4. बच्चों का पढ़ाई लिखाई में अधिक मन न लगें तो उनकी स्टडी टेबल पर हंस की तस्वीर या शोपीस रख दें। इससे उनके मन और रूम दोनों जगह पॉजिटिव एनर्जी आ जाएगी। उनका मन पढ़ाई में अधिक लगेगा। वह व्यर्थ बातों में अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे।

5. बेडरूम में भी हंस की तस्वीर लगाई जा सकती है। इसके लिए आप दो हंसों का जोड़ा वाली फोटो ही चुने। इससे पति पत्नी के बीच प्रेम स्नेह बना रहेगा।

6. घर के हॉल में सफेद हंस की विशाल तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। हंस धन का प्रतीक होती है। इसकी फोटो लगाने से घर में धन आना शुरू हो जाता है। आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

7. कई लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी हंस की तस्वीर लगते हैं। इससे धन की देवी हमे आर्थिक लाभ प्रदान करती है।

Back to top button
?>