स्वास्थ्य

लहसुन की चाय पीने से immunity पर पड़ता है अच्छा असर, जानें इसके फायदे व बनाने की विधि

लहसुन का प्रयोग खाना बनाते समय किया जाता है और इसे खाने से शरीर को अनगित लाभ मिलते हैं। कई लोग तो लहसुन की चाय भी पीया करते हैं। लहसुन की चाय काफी लाभकारी मानी जाती है और इसे पीने से अद्भुत फायदे जुड़े हुए हैं। कोरोना काल के समय में लहसुन की चाय आप अवश्य पीएं। और इसे अपनी डाइट में शामिल कर दें। दरअसल लहसुन में जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं। जो कि वायरस से शरीर की रक्षा करते हैं।

लहसुन की चाय के फायदे

लहसुन की चाय पीने से वजन कम किया जा सकता है। ये चाय चर्बी को कम करने का काम करती है। इसलिए अधिक वजन होने पर लहसुन की चाय को पीना शुरू कर दें। इस चाय को रोज पीने से एक महीने के अंदर ही पेट मेंं जमा चर्बी कम होने लग जाएगी। दरअसल इसमें चयापचय बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं। जो वजन घटाने का काम करते हैं।

लहसुन की चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी लाभकारी मानी जाती है। इस चाय को पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है और शुगर कंट्रोल में आ जाती है। शुगर से ग्रस्त लोग हफ्ते में दो बार ये चाय जरूर पीएं। इस चाय को पीने से शुगर नहीं बढ़ेगा।

जो लोग लहसुन की चाय पीते हैं, उनके शरीर से बदबू नहीं आती है। इसलिए शरीर की बदबू को दूर करने के लिए भी ये चाय पी जाती है। इतना ही नहीं ये चाय पीने से मुंह से बदबू आना भी बंद हो जाता है।

लहसुन की चाय दिल के लिए भी गुणकारी मानी जाती है। इस चाय को पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने लग जाता है। ऐसे होने से दिल स्वस्थ रहता है और दिल की रक्षा कई रोगों से होती है।

लहसुन की चाय पीने से श्वसन संबंधी बीमारियों से बचाव होता है। सर्दी लगने पर लहसुन की चाय को पी लें। लहसुन की चाय पीने से बुखार, खांसी, जुकाम ठीक हो जाते हैं। ये चाय एंटीबायोटिक ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर की इम्यून सिस्टम मजबूत बनती है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से रोगों लगने का खतरा कम हो जाता है।

लहसुन की चाय का सेवन करने से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। शरीर के किसी भी हिस्से पर सूजन आने पर बस लहसुन की चाय को पी लें। इसे पीने से सूजन सही हो जाएगा।

लहसुन की चाय के नुकसान

  • लहसुन की चाय पीने से कई बार छाती में जलन की शिकायत हो जाती है।
  • लहसुन गर्म होता है, इसलिए अधिक मात्रा में लहसुन की चाय को न पीएं।
  • गर्भवती महिलाएं इस चाय का सेवन न करें।
  • गर्मी के मौसम में रोज इस चाय का सेवन करने से बचें।

कैसे बनाएं लहसुन की चाय

लहसुन की चाय बनाने की विधि काफी सरल है। विधि के तहत आप एक गिलास पानी को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। इस पानी को हल्का सा उबाल लें। फिर इसके अंदर लहसुन को कूटकर डाल दें। फिर एक चम्मच काली मिर्च डाल दें। पांच मिनट तक चाय को उबलने दें। पांच मिनट बाद गैस बंद कर दें और चाय को किसी बर्तन में छान लें। चाय बनकर तैयार है। आप चाहें तो लहसुन की चाय में थोड़ा अदरक और दालचीनी भी मिला सकते हैं। इन्हें डालने से चाय का स्वाद बढ़ जाएगा।

Back to top button