अध्यात्म

कर्ज का बोझ खत्म करने के लिए अपनाए लाल किताब का यह उपाय, घर में पैसा ही पैसा होगा

हर किसी की लाइफ में कुछ न कुछ समस्या जरूर होती है। इससे निपटने के लिए लाल किताब में कई तरह के उपाय बताए गए हैं। ये उपाय दैनिक जीवन की समस्याओं से मुक्ति पाने में बड़े ही कारगर होते हैं। लाल किताब के यह उपाय आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि ला सकते हैं।

इसी लाल किताब में धन से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी बताया गया है। धन प्राप्ति के लिए इन उपायों को करने से आपकी पैसों की किल्लत दूर हो जाएगी। धन लाभ के अलावा ये उपाय आपको व्यापार में लाभ और कर्ज से मुक्ति भी दिलाते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के लाल किताब के इन उपायों पर एक नजर डाल लेते हैं।

पहला उपाय: कर्ज एक ऐसी चीज है जिसे चुकाने का बोझ बहुत बड़ा होता है। कई बार हालात ऐसे पैदा हो जाते हैं कि हम चाहकर भी अपना कर्ज नहीं चुका पाते हैं। ऊपर से ब्याज भी बढ़ता जाता है। ऐसे में आप रोज कौए को रोटी खिलाकर या उन्हें दाना डालकर कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पूर्व अपने बेड के नीचे एक बर्तन में जौं भरकर रख दें। अब अगली सुबह यह जौं पशुओं को खिलाएं या जरूरतमंद को दान कर दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपको कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।

दूसरा उपाय: यदि घर में किसी शख्स की आमदनी कम या बंद हो गई है तो लाल किताब का यह उपाय आपके काम का है। इस उपाय के तहत आपको शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के समक्ष बैठकर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना होगा। इसके अलावा आप जब भी घर से बाहर निकलें तो माथे पर केसर का तिलक लगा लें। इससे आपकी किस्मत चमक उठेगी और आपको धन अर्जित करने के कई नए अवसर प्रदान होंगे। एक तरह से आपके घर की आमदनी बढ़ने लगेगी।

तीसरा उपाय: यदि आपको अपने बिजनेस या व्यापार में फायदा नहीं हो रहा है तो भी लाल किताब आपकी सहायता कर सकती है। इसके लिए आप शनिवार के दिन बहते जल में अखरोट या नारियल प्रवाहित करें। इसके अलावा घर के सभी सदस्य धरती पर बैठ एकसाथ भोजन ग्रहण करें। ऐसा करने से परिवार के सभी सदस्यों की उन्नति होगी। उनकी कार्यक्षेत्र की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी। इतना ही नहीं आपके व्यापार में घाटा होना बंद हो जाएगा और फायदा ही फायदा होने लगेगा।

दोस्तों यदि आपको लाल किताब के यह उपाय पसंद आए तो इन्हें दूसरों के साथ साझा करना न भूलें।

Back to top button