राशिफल

Rashifal 9 May: आज सूर्यदेव इन 5 राशियों पर हो रहे हैं प्रसन्न, आर्थिक दिशा में मिलेगी सफलता

हम आपको रविवार 9 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 9 May 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और भाग्य का सितारा बुलंद होने से आपकी मेहनत भी जमकर लोगों के सामने आएगी और आपको पहचान मिलेगी। जो लोग आपके विरोधी थे, वे आपके सामने टिकेंगे। विदेश में किया गया व्यवसाय शुभ लाभ देगा। आपके व्यवहार से आपको गलतफैमियां पैदा होंगी। व्यस्तता के कारण दांपत्य जीवन में दूरियां बढ़ सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अनुभवी व्यक्तियों से आप लोगों को कुछ नवीन जानने को मिल सकता है। ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके बाकी की जिंदगी में आपको पछताना पड़े। सेहत को लेकर ज्यादा सचेत दिख सकते हैं। नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग भी बन हैं। मानसिक रूप से शांत रहने की कोशिश करें। समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। आय की स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में फायदे के योग बन रहे हैं।

 

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलने की खबर मिलगी। व्यापार के दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अच्छी सफलता हाथ लगेगी। परिवार में तनाव का सामना करना पड़ेगा। आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान लगाएंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। छात्रों को पर पढ़ाई पर ध्यान देना होगा क्योंकि आज शिक्षा में परेशानी की आशंका है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपनी आमदनी को और अच्छा बनाने के लिए प्रयासरत होंगे। इस दिशा में आपको अच्छी कामयाबी होगी। नौकरी से जुड़े लोगों को अपनी योग्यता, प्रयासों, एवं परिश्रम का पूर्ण फल प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहने वाला है। व्यापार में मंदी के चलते लोन लेने का विचार बन सकता है। अधिकारियों की तरफ से आपको भरपूर सहयोग की प्राप्ति होने वाली है। पढ़ाई से संबंधित कोई परेशानी आ सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग बड़े सौदे करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में सफलता मिलेगी किंतु अपनी भावनाओं के अनुरूप कार्य करने में कठिनाई आएंगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का स्थानान्तरण होने के योग बन रहे है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। सभी प्रकार के मनोकामना आपकी आने वाले दिनों में पूर्ण होते दिख सकती है। शिक्षा क्षेत्र में बहुत तरक्की आपको देखने को मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। आपकी इनकम बढ़ेगी और कोई नया जरिया भी आपको मिल सकता है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव की सुगबुगाहट के बीच आपसी संबंध मजबूत बनेंगे। कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी कार्य योजना बनायेंगे, जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

व्यापार आपका बहुत ही अच्छे से चलेगा। आपकी योजना को बड़े बुजुर्गों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन कार्यों के भार को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं वहीं दूसरी ओर अनचाही जिम्मेदार्यों का भार आता हुआ दिखाई दे रहा है। नकारात्मकता से भरे छली लोगों से दूर रहें। ये आपको भी नकारात्मक बनाकर असफल कर देने की कोशिश में हैं। सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप किस्मत पर भरोसा बिलकुल न करें। अचानक धन हानि के योग है। काम में रुकावट आ सकती है। आज किसी विपरीत मानसिक विचारों वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, अतः सचेत रहें। वाणी पर संयम आपको वाद-विवाद से बचा सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका है। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। मान-सम्मान में तेजी से पदोन्नति आपको आने वाले समय में देख सकती है। विरोधी पक्ष आज आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। आज किसी काम को पूरा करने के लिए किसी मित्र से फ़ोन पर सलाह लेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है। किसी भी परिस्थिति में स्वयं के स्वास्थ्य को अनदेखा न करें, जिसको देखभाल की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा करेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की उलझनें हो सकती हैं। आज अपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी और आप अपने व्यवहार से दूसरे लोगों को अपनी ओर जल्दी आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आज आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार आपको प्रसन्न रखेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपकी ओर से की गयी मेहनत निष्फल नहीं होगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को धन निवेश करने का प्लान बनाना होगा। छोटी-छोटी चीजों में निवेश कर सकते हैं। बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें। आज आपकी कोई बात किसी इंसान को बुरी भी लग सकती है। जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं वो आज ऑनलाइन कुछ सिखाने की कोशिश करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज पैसे का नुकसान हो सकता है। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। खान-पान में संयम बरतें। कोई बात आप को अंदर ही अंदर परेशान कर रही है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आज आपके शत्रु आपसे दूर भागेंगे। व्यापार में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। आज आप हर तरह के संघर्ष मे जीत के लिये खुद को तैयार रखेंगे।

आपने Rashifal 9 May का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 May का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 May 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : पैसे को अपनी ओर खींचता है गौमुख घर, जाने कैसे इसे बनाते हैं और इसमें रहने के 5 फायदे

Back to top button