राशिफल

Rashifal 8 May: आज इन 3 राशियों के जातक हो जाएं सतर्क, शनि की छाया से बढ़ेंगी मुश्किलें

हम आपको शनिवार 8 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 8 May 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। विवाहित अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आज आप अपनी समझदारी से हर तरह की स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे। आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनायें रखने की जरुरत है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें और सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। काम के सिलसिले में नतीजे तो अच्छे मिलेंगे लेकिन आपकी चिंताएं अधिक रहेंगी क्योंकि आप पर काम का बोझ रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां भी आपका इंतजार कर रही हैं। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। कार्यक्रमों में आपको बदलाव करना पड़ सकता है। कानूनी मामले में फंस सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

रोजमर्रा के कामों को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। आज किसी प्रकार की जिद्द यानि हठ करने से बचें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उनकी समाज में प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा। पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। सोच समझकर उधार दें। आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। आर्थिक लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कार्यक्षेत्र में उपस्थित सदस्यों से सम्बंध मधुर बनेंगे। पार्टनरशिप में कार्य कर रहें लोगों को पार्टनर के साथ नोक-झोक से बचना चाहिए नहीं तो व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको मानसिक शांति मिलेगी और कार्यों में आ रही बाधा भी दूर होगी। आप अपने मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को खत्म करने की कोशिश करें। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। पिता के सहयोग से बिगड़ी बात बन जाएगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके प्रतिस्पर्द्धियों की चाल निष्फल रहेगी। आप दिमाग से और मीठा बोलकर लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा लेकिन किसी काम को लेकर हद से ज्यादा अधीरता आपको परेशान करेगी और इससे कामों में विलंब भी होगा। आपकी इनकम अधिक होगी। खर्चों में कमी आएगी। दुश्मनों पर जीत मिल जाएगी। आप खुश और हंसमुख रहने वाले हैं। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कार्यप्रणाली में आपका सुधार होगा। आपका मजाकिया स्वभाव एवं मजाक की तीव्र किस्म दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। रुका हुआ पैसा आज वापस मिलने से आर्थिक पक्ष और भी मजबूत बनेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज किसी पुराने दोस्त से सोशल मीडिया के द्वारा बात होगी। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। रूका हुआ कार्य संपन्न होगा। भाई व पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। पारिवारिक मोर्चे पर लंबित कार्य परेशान करेंगे और आपका जीवनसाथी परेशान हो सकता है। आपको आवश्यकता के अनुसार चीजों का प्रबंधन करना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि डॉक्टर ने किसी चीज का परहेज बताया है तो उसे गंभीरता से फॉलो करें, अन्यथा इसके नकारात्मक प्रभाव तेजी से आपको गिरफ़्त में ले लेगें। मां का स्वास्थ्य यदि खराब है तो उनका ध्यान रखें। कुछ महिलाएँ जिद्दी होकर काम कर सकती हैं जो आमतौर पर उनका स्वभाव नहीं होता है। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी भी काम की शुरुआत माता-पिता की राय के बिना ना करें। कर्मक्षेत्र में जो मित्र और सहयोगी आदि हैं वह सामंजस्य की स्थिति में चल रहें हैं जिनसे आपको लाभ होगा। जो लोग पैतृक कारोबार करते हैं उनको पारिवारिक विवादों से दूर रहना चाहिए। आज मानसिक शांति बनाए रखने के लिए शान्त चित्त से योग व प्राणायाम का करना आपके लिए अधिक उपयोगी सिद्ध होगा। वाणी पर काबू रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

महिलायें आज सकारात्मक समय व्यतीत करेंगी। धन प्राप्ति के बहुत ज्यादा उम्मीद नजर आ रही है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें। मेहनत का आपको पूरे पूरा फल हासिल होने वाला है। पुराने सभी प्रकार के रुके हुए कार्य इस दिन पूरे होने वाले है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नौकरी में ज्यादा काम होने से तनाव हो सकता है। कोई बड़ा सौदा आज न करें। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप थकावट महसूस करेंगे। व्यापारी लोगों को बहुत अच्छा लाभ होगा और समाज के किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मेल मुलाकात या बात करने का मौका मिलेगा। बड़ो से परामर्श लिए बिना कोई भी काम न करें। करीबी दोस्त और साझीदार नाराज होकर आपकी ज़िंदगी मुश्किल बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके कार्य निर्धारित रूप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। क्रोध व भावुकता में लिया गयाा निर्णय कष्टकारी हो सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। जिसे चाहते हैं उसके साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शेयर में आर्थिक लाभ होगा।

आपने Rashifal 8 May का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 8 May का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 8 May 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ये है दुनिया का एकमात्र मंदिर जहां पर मौजूद हैं विष्णु जी के चरण, मंदिर पर लगा है 100 किलो सोना

Back to top button