विशेष

बॉयफ्रेंड ने नहीं खाया समोसा तो गुस्से से पागल हो गई गर्लफ्रेंड, सुई से ही कर डाली हत्या

प्यार में छोटे मोटे झगड़े होना आम बात है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपने बॉयफ्रेंड को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसने समोसा खाने से इनकार कर दिया था। आरोपी गर्लफ्रेंड ब्राजील की रहने वाली है जिसका नाम निकोल मारिया फेरेरा दा कोस्टा (Nicole Maria Ferreira da Costa) है। उसके बॉयफ्रेंड का नाम एडेल्टन गोम्स डी अब्रेउ सौसा (Adailton Gomes de Abreu Sousa) था। दोनों दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

निकोल की उम्र 20 साल है। उसने अपने बॉयफ्रेंड को मारने के लिए हुक्का पीने वाली सुई का इस्तेमाल किया। इससे उसने बॉयफ्रेंड के दिल पर कई वार किए जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। निकोल ने अपने बॉयफ्रेंड एडेल्टन को एक बहुत ही छोटी सी बात को लेकर मार डाला। दरअसल एडेल्टन ने ब्राजीलियन फास्ट फूड पेस्टल (pastel) खाने से इनकार कर दिया था। यह पेस्टल काफी हद तक भारतीय समोसे की तरह ही होता है।

निकोल को अपने बॉयफ्रेंड का पेस्टल खाने से इनकार करना बहुत बुरा लगा। दोनों की इस बात को लेकर खूब बहस हुई। जल्द ही ये बहस लड़ाई में बदल गई। ऐसे में निकोल को इतना गुस्सा आया कि उसने हुक्का पीने वाली सुई से ही अपने बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। जब पुलिस ने निकोल को गिरफ्तार किया तो उसने अपनी सफाई में कहा कि उसने हमला सेल्फ डिफेंस में किया था। हालांकि पुलिस को निकोल की बॉडी पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। मतलब साफ है वह झूठ बोल रही हैं।

हादसे के समय मृतक एडेल्टन की 13 और 16 साल की बहने घर के बाहर ही थी। उनका कहना है कि दोनों के बीच झगड़ा होना आम बात थी। ये अक्सर होता था। लेकिन हमने ये कभी नहीं सोचा था कि निकोल एडेल्टन की जान ही ले लेगी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर निकोल के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।

एडेल्टन पेशे से एक मैकेनिक था। उसकी पहले रिलेशन से एक दो साल की बेटी भी है। हालांकि एडेल्टन के जाने के बाद वह अब अकेली रह गई। यह बहुत हैरत की बात है कि कोई एक समोसे को लेकर किसी की जान ले सकता है। इसलिए लाइफ में गुस्से पर काबू करना सीखना बहुत जरूरी होता है। गुस्से में इंसान कई ऐसी चीजें कर जाता है जिसका पछतावा उसे फिर बाद में होता है।

Back to top button