राशिफल

Rashifal 5 May: इन 6 राशियों के लिए शुभफलदाई रहेगा यह दिन, कार्यक्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान

हम आपको बुधवार 5 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 May 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज करियर में आपको तरक्की मिलेगी। अपने काम का सही प्रभाव सभी पर डालने का प्रयत्न करें। परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे के प्रति लगाव रहेगा। यदि आपका कोई जमीनी विवाद चल रहा है तो अभी इस ओर सतर्क ही रहें, ऐसा न हो की बात आपके हाथ से निकल जाएं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में एक दूसरे के प्रति गलत बर्ताव दिक्कतें पैदा कर सकता है। छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कोई भी काम करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। शेयर बाजार से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। मां के स्वास्थ्य को लेकर भी चिन्ता रहेगी। आज के दिन का अच्छा प्रयोग आप उज्ज्वल भविष्य की योजना बनाने के लिए कर सकते हैं। आप अविवाहित जीवन अपार खुशी से व्यतीत कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी समझदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। अधिक क्रोध करने से बचना चाहिए। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य में और अधिक गिरावट ला सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों को निभाएंगे और पुराने खर्चे जो सिर पर चढ़े आ रहे हैं उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप देखेंगे कि आपके द्वारा लिए गए निर्णय कामयाब हो रहे हैं। जिससे आपकी प्रसन्नता बढ़ी हुई होगी। आज आप अपने व्यापार को नया मोड देने का निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आपका खान-पान ठीक है मगर लापरवाही के कारण आपको परेशानी हो सकती है। निजी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। अपूर्ण कार्य पूर्णता की दिशा में आगे बढेंगे। नए बिजनेस की ओर आकर्षित होंगे। नौकरी में बदलाव का योग है। इनकम बढ़ सकती है। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। किसी नए रास्ते पर चलने का सोच कर आप पुराने रिश्तों को बिगाड़ते ना चले जाएं। कृषि कार्यों में तनाव हो सकता है। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में चली आ रही अनबन की समस्या समाप्त हो सकती हैं। आपको चुनौतियों की परवाह नहीं करनी चाहिए। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका प्रिय आपके साथ रोमांटिक बातें करेगा। अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

साहित्य लेखन में आप अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। व्यवसाय में बढ़ोतरी की संभावनाएँ हैं। आपकी कोशिशें सफल हो जाएगी। जो आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद हो सकती हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखिएगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन थका देने वाला होगा। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं। वाहन धीमी गति से चलाएं। आज शत्रु प्रबल रहेंगे इसलिए आज के दिन सतर्क होकर कार्य-व्यवहार करें। आज अपनों की अवहेलना करने से बचें। अन्‍यथा क‍िसी अपने से र‍िश्‍ते में दूर‍ियां बढ़ सकती हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और नियमित व्यायाम करें। पति पत्नी का प्रेम जीवन और भी खूबसूरत हो सकता हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वालों को आज नई चीजों पर ध्यान लगाना पड़ सकता है। दोस्तों की ओर से अच्छी सलाह आपको मिलने लेने वाली हैं। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार की समस्याएं बनी रहेंगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। इससे आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मित्रों से महंगे गिफ्ट मिल सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। क‍िसी कार्य के पूरे होने और न होने को लेकर मन में भय रहेगा लेकिन सुकून भी रहेगा। आज मिश्रित प्रभाव असमंजस की स्थिति पैदा करेंगे। आपकी तेज-तरार बातें दूसरों पर छाप छोड़ेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बड़ों की बातों का पालन अवश्य करें। रोजगार में सफलता मिलेगी। आप आसपास हर किसी को प्रभावित करने में भी सक्षम होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको अपनी जिंदगी सुधारने के लिए अपनी कलात्मकता को उभारना चाहिए। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। सभी प्रकार की योजना आपके सफलता दिलाने वाली है। चल या अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। आज का दिन धन लाभ लेकर आया है। शाम तक पैसे की स्थिती में सुधार आएगा। इसके अलावा क‍िसी नए व्‍यवसाय में आपको सफलता म‍िलने का योग है। व‍िरोधी चाहकर भी आज आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे। आपका दिमाग काफी मुक्त रहेगा और आप दिखावे से प्रभावित हुए बिना सच्चे प्यार और सच्चे सम्बन्ध की तलाश में रहेंगे।

आपने Rashifal 5 May का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 May का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 May 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भगवान विष्णु का प्रतीक होता है शालिग्राम, जानें असली शालिग्राम से जुड़े खास नियम

Back to top button
?>