स्वास्थ्य

Immunity को कमजोर नहीं पड़ने देते छुहारे, सर्दी-जुकाम से भी करते हैं रक्षा, जानें इनके लाभ

छुहारों को सेहत के लिए कारगर माना जाता है और इन्हें खाने से कई तरह के रोग मिनटों में गायब हो जाते हैं। छुहारों का स्वाद बेहद ही मीठा होता है और ये देखने में गहरे लाल व भूरे रंग के होते हैं। जो लोग नियमति रूप से इनका सेवन करते हैं। उनका इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है और गंभीर रोगों से निजात मिल जाती है। छुहारों को खाने से ओर क्या लाभ जुड़े हुए हैं, वो इस प्रकार हैं।

छुहारे खाने के फायदे –

लो ब्लड प्रेशर हो दूर

जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है वो अपनी डाइट में इन्हें शामिल कर लें। छुहारा खाने से लो ब्लड प्रेशर नहीं होता है। जब भी लो ब्लड प्रेशर महससू हो तो, 3-4 छुहारे को गर्म पानी में धोकर इनकी गुठली निकाल दें। फिर दूध को गर्म कर उनमें ये डालकर पी ले। सुबह-शाम ये दूध पीने से लो ब्लड प्रेशर से छुटकारा मिल जाता है।

खाना सही से पचे

जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है व जिन्हें खाना सही से नहीं पचता है। वो लोग छुहारे जरूर खाया करें। इन्हें खाने से भोजन पचने लग जाता है और डाइजेशन अच्छा रहता है। दिन में एक से दो छुहारे खाने से पेट से जुड़ी अन्य समस्या भी नहीं होती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

इम्यूनिटी सही होने पर कई प्रकार के रोगों से शरीर की रक्षा होती है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ये बेहद ही जरूरी है कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए छुहारे का सेवन फायदेमंद होता है। छुहारे को दूध में डालकर खाने से इम्यूनिटी बूस्ट हो जाती है। एक गिलास दूध में 2-3 छुहारे मिलाकर रोज पीयां करें।

खून बढ़े

शरीर में खून की कमी होने पर छुहारे खाना गुणकारी होता है। इन्हें खाने से खून की कमी पूरी हो जाती है। खून कम होने पर दिन में दो बार छुहारों वाला दूध पी लें।

सर्दी-जुकाम को भगाए दूर

सर्दी-जुकाम को दूर करने में भी छुहारे सहायक साबित होते हैं और इन्हें खाने से सर्दी-जुकाम दूर हो जाती है। सर्दी-जुकाम होने पर आप बस एक गिलास दूध में पांच छुहारे, पांच काली मिर्च और एक इलायची डाल दें। इस दूध को अच्छे से उबालें। गैस बंद कर इसे हल्का ठँडा कर लें और रात को सोने से पहले इसे पी लें। ये दूध पीने से सर्दी-जुकाम से तुरंत आराम मिल जाएगा। आप चाहें तो छुहारे को घी में भूनकर भी खा सकते हैं। एक बर्तन में थोड़ा सा घी डालकर इसे गर्म कर लें। इसके अंदर थोड़े से छुहारे डालकर अच्छे से भून लें। दिन में 3 बार इसका सेवन करें। घी में भूने हुए छुहारे खाने से खांसी, छींक, और बलगम से राहत मिल जाती है।

वजन बढ़ाने में मददगार

जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें छुहारों को सेवन जरूर करना चाहिए। इन्हें रोज खाने से वजन बढ़ने लग जाता है। साथ में ही शरार की कमजोरी भी दूर हो जाती है। छुहारे को दूध के साथ मिलाकर पीने से आसानी से थकान भी नहीं होती है।

ये लोग न करें छुहारों का सेवन

  • छुहारों को सेहत के लिए उत्तम माना जाता है। लेकिन इनका अधिक सेवन करने से शुगर हो सकती है।
  • जिन लोगों को शुगर है वो इनका सेवन न करें।
  • ये काफी गर्म होते हैं। इनका अधिक सेवन करने से शरीर में गर्मी हो सकती है और उल्टी भी आ सकती हैं।
  • जो महिलाएं गर्भवती हैं, उन्हें 9 वें महीने में ही इनका सेवन करना चाहिए। उससे पहले इनका सेवन करने से बचें।
  • उच्च रक्तचाप होने पर भी इनका सेवन नहीं करना चाहिए।

Back to top button