राशिफल

Rashifal 4 May: आज हनुमान जी की कृपा से 3 राशियों की चिंताएं होंगी दूर, शुभ समाचार प्राप्त होगा

हम आपको मंगलवार 4 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 4 May 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए थोडा कष्टदायी हो सकता है, इसलिए सभी कार्यों में सावधानी बरतें। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन मानसिक तनाव आपके लिए काफी अधिक होगा। कुछ बेवजह की चिंताएं और अंजाना डर आपको परेशान करेगा। इनकम में गिरावट आ सकती है। अपने वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के अहंकार में आने से बचें। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत है उनको ऑनलाइन कोर्स आदि पर ध्यान देना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सामाजिक सम्मान भी बढ़ सकता है। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं। सेहत पर ध्यान दें। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नया कारोबार शुरू करने का मन बनेगा। आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा अनुरूप आचरण करते हुए सच्चाई का साथ देना चाहिए। मेडिकल प्रोफेशन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों का आज ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। गृहस्थ जीवन चिंता ग्रस्त रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके सभी कार्य अच्छे से संपन्न होने वाले है। मानसिक भटकाव के कारण काम पर ध्यान देने में कठिनाई होगी, ज्यादा न सोचें। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छिपाएं। जीवनसाथी आपके करियर के क्षेत्र में मदद करेंगे। शारीरिक रूप से मामूली परेशानियां रहेंगी। घरेलू जीवन में यह दिन आपका बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

परिवार की स्तिथि में सुधार होगा। आपका आत्मविश्वास काफी अधिक होने से कामों में सफलता मिल ही जाएगी। कुछ दिक्कतें जरूर रहेंगी। आपके अपने अड़चनें पैदा करेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन में चिंता हो सकती है। नौकरी-पेशे में अधिकारियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए, इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज वैचारिक स्तर पर विशालता और मधुरवाणी से आप अन्यजनों को प्रभावित कर सकेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कर्मचारियों से आप बहुत ज्यादा परेशान रह सकते हैं। दिनचर्य में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है। दोस्तों और भाइयों के साथ समय बीतेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी माता की सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आएगी। काम पर कोई आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए आपको इस बारे में सतर्क रहने की जरूरत है। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। नवीन वस्त्र एवं आभूषणों की खरीदारी होने की संभावना है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके लव लाइफ में आकर्षण बना रहेगा तथा रिश्ते मजबूत होंगे। शुभ समाचार प्राप्त होगा। इससे मन प्रसन्‍न रहेगा। नई योजनाएं सफलता दिलाएगी। म‍ित्रों का सहयोग एवं बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद कार्य सिद्ध करेगा। आज ईश्वर के दर्शन करने से मन प्रफुल्लित रहेगा। मध्याहन के बाद नए कार्य का आयोजन कर सकेंगे। दिल की बात कहने के लिए यह दिन सबसे बेहतर हैं। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन थोड़ा सा मानसिक रूप से दबाव वाला है। धनु राशि वाले अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताकत की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है। आपका पार्टनर संवेदनशील मूड में रहेगा। आपकी भावनाओं का सम्मान होगा। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आपका खर्चा बढ़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कुछ नकारात्मक घटनाएं आपको प्रभावित कर सकती हैं। अतः आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। किसी वस्तु के गुम होने की संभावना है। प्रियजन से वाद-विवाद की संभावना है। खर्च अधिक रहेगा अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार सोच-विचार जरुर करें। आज पारिवारिक मामलों में कुछ उलझन हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

मौसम में बदलाव का असर आप पर पड़ सकता है। मानसिक चिंताओं में बढ़ोतरी होगी लेकिन काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन में काफी बड़े बदलाव आपको देखने को मिलने वाले जो तुमने कभी सोचा भी नहीं होगा। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। धार्मिक आयोजन की रूप-रेखा बन सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कार्य का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। कार्य के अनुसार लाभ के भागीदार बन जाएंगे। मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। अंतर्मन में नई उर्जा स्वास्थ्य सुख प्रदान करेगी। आज ईश्वर दर्शन से आत्मविश्वास में वृद्धि एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सेहत अच्छी रहेगी। अपनी निजी बातों को गुप्त रखें। पूरी ताकत से कामकाज निपटाएंगे तो आप सफल हो सकते हैं। गरीष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें।

आपने Rashifal 4 May का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 4 May का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 May 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : पूजा घर में इन चीजों को रखने से चमक जाता है भाग्य, नहीं होती धन-समृद्धि में कमी

Back to top button