स्वास्थ्य

कोरोना महामारी के बीच लोग कर रहे नारियल पानी की ज्यादा डिमांड, जानिए क्या हैं इसके फायदे

देशभर में कोरोना वायरस का संकट मंडरा रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से मामला बहुत ज्यादा गंभीर हो चुका है। रोजाना ही नए कोरोना संक्रमित मरीजों के संख्या में वृद्धि हो रही है। लाखों लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। दिन पर दिन नए मामलों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सभी लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए तरह-तरह के तरीके तलाश रहे हैं। ज्यादातर लोग अपने खानपान में ऐसी चीजों को शामिल कर रहे हैं, जिससे उनका इम्यून सिस्टम मजबूत रहे। इसी बीच नारियल पानी की डिमांड भी काफी बढ़ चुकी है।

नारियल पानी की मांग बढ़ने की वजह से उसके दाम भी बहुत ज्यादा बढ़ चुके हैं। आप एक महीने पहले जो नारियल ₹40 से ₹50 रुपये में खरीदते थे, अब उसकी कीमत ₹70 से ₹80 हो चुकी है। ऐसा बताया जा रहा है कि इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए नारियल पानी बहुत ही कारगर है। इतना ही नहीं बल्कि होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे लोग भी संक्रमण से जल्द रिकवर होने के लिए नारियल पानी का सेवन कर रहे हैं।

कोरोना काल में नारियल पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए अक्सर मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि क्या कोरोना से बचाने में नारियल पानी सहायता कर सकता है? आपको बता दें कि नारियल पानी में कोलेस्ट्रॉल और फैट बिल्कुल भी नहीं होता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, फॉस्फोरस, पोटेशियम और सोडियम के अलावा एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो हमारे शरीर को ऊर्जा देने का कार्य करता है। नारियल पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि नारियल पानी पीने से आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे।

जानिए नारियल पानी का सेवन करने से क्या मिलेंगे फायदे

1. अगर आप नारियल पानी का सेवन करते हैं तो इससे शारीरिक कमजोरी और थकान दूर होती है क्योंकि नारियल पानी में इलैक्ट्रोलाइट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर कोई व्यक्ति कोरोना से पीड़ित है तो इंफेक्शन से रिकवर होने के बाद भी शरीर में कमजोरी अधिक महसूस होती है। ऐसी स्थिति में नारियल पानी पीने से शरीर में ऊर्जा आती है।

2. अगर आप नारियल पानी का सेवन करते हैं तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। एक नारियल पानी में लगभग 600 मिलीग्राम पोटैशियम मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इतना ही नहीं बल्कि संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है।

3. अगर आप नारियल पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। अगर आप का पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा तो उल्टी, लूज मोशन, पेट में जलन अल्सर और आंतों में सूजन जैसी समस्या भी दूर हो जाएगी।

4. ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। आपको बता दें कि नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जिसकी वजह से इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाता है। अगर किसी व्यक्ति को लो बीपी की समस्या है तो ऐसी स्थिति में उसको ज्यादा नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए अन्यथा आपकी समस्या और अधिक बढ़ने की संभावना रहती है।

Back to top button
?>