राशिफल

Rashifal 3 May: आज महादेव की कृपा से 5 राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगा लाभ, आएंगे खुशी के पल

हम आपको सोमवार 3 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 May 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। अचानक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। आपके किसी अपने को आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी। आपको आगे बढ़की उसकी मदद करनी चाहिए। इससे न सिर्फ आपको अच्‍छा लगेगा बल्कि किसी और का भी भला होगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अपनी स्थिति बनाए रखने के जबरदस्त प्रयासों ने आपको अपनी महत्वपूर्ण ऊर्जा से दूर कर दिया है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को करने में समय लग सकता है। घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। आपमें से कुछ नया कौशल सीख सकते हैं। कुछ लोगों का व्यवहार आज आपकी समझ से बाहर रहेगा। मनोवांक्षित कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ मिलकर काम करना घरेलू मोर्चे पर मददगार साबित होगा। आज जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी रहेगी। आपको यह समझना होगा कि किस रास्ते पर चलकर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और फिलहाल आप अपने अहम के बस में होकर किस रास्ते पर चल रहें हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी चीज़ को हासिल कर संतुष्टी महसूस होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

धन लाभ के योग बन रहे हैं। ससुराल से किसी की मुलाकात आपको प्रसन्न कर देगी। आज आपको वाहन भी सावधानी से चलाने की जरूरत है। एक वित्तीय लेन-देन आपके पक्ष में होगा। पैसों के क्षेत्र में कुछ नई पहल भी आप कर सकते हैं। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य चिंता का कारण बन सकता है। अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोलाचाली होने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं। कानूनी मसले हल होंगे। अगर आप किसी निजी समस्या से परेशान चल रहे हैं तो, आपको उससे निजात के लिये कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। किसी भी प्रकार का लेनदेन करने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर लें और कागजी कार्रवाई भी मजबूत रखें। पैसों के लेनदेन के मामले में थोड़ी सी सावधानी बनाए रखनी चाहिए। तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

भौतिक सुख-सुविधाओं पर आपका खर्च बढ़ सकता है। फिजूल खर्च को कम करने से खर्चों पर नियंत्रण हो सकता है। बच्चों के साथ दिन बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। स्टूडेंटस को कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा, जो भविष्य में आपके काम आयेंगा। प्रॉप्रर्टी के मोर्चे पर कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके आत्मविश्वास में तेजी से कमी आ सकती है। विवाद को लेकर आपको सचेत रहना पड़ सकता है। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए साधारण रह सकता है। आपके सहयोगी आपको अन्य दिनों की तुलना में अधिक समझने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। आज आपके जीवनसाथी का मूड काफी रोमांटिक रहेगा। घर या ऑफिस की जगह बदलने की संभावना है। आज अपने उदार स्वाभाव से लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर पायेंगे। आसपास के लोग आपको एक लीडर की तरह देखेंगे। सम्पति तथा वाहन संबंधी कार्य अत्यंत सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। अपने कार्यों में बहुत व्यस्त रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपने भाइयों, बहनों और दोस्तों के समर्थन और मदद से प्रगति करेंगे। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा। कोई भी ऐसी बात न कहें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। जीवनसाथी के साथ संबंधों को लेकर गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कोई रुका हुआ पैसा वापिस मिलने में देरी हो सकती है। जल्दबाज़ी में प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई डील ना करें। आज आपके पहले किये गये प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को थोडी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। साझेदारी में किए गए काम आख़िरकार फ़ायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की ज़िम्मेदारियों आपके कंधों पर आ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। लव लाइफ के जुड़े सपने साकार हो सकते हैं। आज आप उल्लास और कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे आप उसका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा, बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आज आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। आज माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं। उनके खानपान का बहुत ध्‍यान रखें। घर में तथा अपने कार्यक्षेत्र में समझौते से भरा रवैया अपनाना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

आपने Rashifal 3 May का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 3 May का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 3 May 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इन वजहों से आप की शादी में होती है देरी, जानें आपको किस आयु में मिलेगा जीवन साथी

Back to top button