समाचार

सच्चे प्रेम के बीच रोड़ा बना काका-भतीजी का रिश्ता, प्रेम अमर करने एकसाथ फंदे पर झूले

प्यार एक ऐसी चीज है जिसके लिए इंसान जान ले भी सकता है और अपनी जान दे भी सकता है। अब मध्य प्रदेश के खंडवा के मूंदी थाना क्षेत्र के जामनिया टांडा का यह मामला ही ले लीजिए। यहां एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर एक ही रस्सी से लटकर अपनी जान दे दी। रिश्ते में ये दोनों काका भतीजी लगते थे। दोनों एक दूसरे से बहुत प्रेम करते थे, शादी के बंधन में भी बंधना चाहते थे लेकिन परिवार इसके लिए कभी राजी नहीं होता। बस यही वजह थी कि दोनों एक साथ फंदे पर लटक गए।

मृतकों के नाम सुनील पिता रामसिंह भिलाला (22) व रीना पिता सालम (18) है। दोनों जामनिया माली टांडा के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से लव अफेयर चल रहा था। दोनों की एक दूसरे से शादी करने की बड़ी इच्छा थी। लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। इसलिए दोनों साथ में मर अपने प्रेम को अमर कर गए।

मामले का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मृतक सुनील की बाइक जामनिया टांडा से 7 किमी दूर ग्राम मोहद स्थित खेत में नजर आई। यहां से कुछ ही दूरी पर सुनील और रीना एक ही रस्सी का फंदा बना पेड़ पर लटके थे। बताया जा रहा है कि सुनील अपने रिश्तेदार के साथ मोहद में बटाई पर खेती का काम करता था। वह वहीं खेत में टपरा बनाकर रहता था।

मृतक सुनील के बड़े भाई सुखलाल और उसकी मृत भतीजी रीना के भाई संतोष सालम बताते हैं कि बुधवार को ही दोनों एक साथ एक रिश्तेदार की शादी में शरीक हुए थे। शादी अटेंड करने के बाद दोनों साथ में बाइक से मूंदी चले गए थे। गुरुवार को फोन के माध्यम से उनसे संपर्क भी हुआ था। फिर शुक्रवार को जानकारी मिली की दोनों ने पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी है। परिजन इस दुविधा में हैं कि उन्होंने आखिर ऐसा क्यों किया? क्योंकि इस बारे में उन्होंने सबके सामने कोई बात नहीं रखी थी।

बीड़ पुलिस चौक प्रभारी मजहर खान बताते हैं कि लड़का लड़की रिश्ते में काका-भतीजी लगते हैं। शुरुआती जांच में हमे पता लगा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। अब रिश्तेदारों के बयान के बाद ही पूरी स्टोरी से पर्दा उठेगा। पुलिस ने मृतकों को आम के पेड़ पर लटका हुआ पाया है। पुलिस ने दोनों को उतार पंचनाम बनाया और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह सामूहिक आत्महत्या का मामला लग रहा है।

Back to top button