अध्यात्म

शनिवार को ये 5 काम करने की गलती कभी न करें, शनिदेव हो जाएंगे नाराज, जीवन में होगा दुख ही दुख

शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव का दिन होता है। धार्मिक मान्यताओं की माने तो व्यक्ति को इस दिन कुछ खास काम करने से बचना चाहिए। यदि हम शनिवार के दिन कुछ विशेष काम करते हैं तो शनिदेव नाराज हो जाते हैं और हमे कष्ट देते हैं। फिर जीवन में मुसीबत और परेशानीयां आने लगती है। इसलिए शनिवार के दिन भूलकर भी ये काम न करें।

1. शनिवार के दिन काला तिल खरीदने से बचना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा में काले तिल (Black sesame seeds) का इस्तेमाल होता है। लेकिन यही काला तिल यदि आप शनिवार के दिन खरीदते हैं तो शनिदेव नाराज हो सकते हैं। ऐसा करने पर आपके जीवन में दुख और तकलीफें बढ़ सकती है। आप जो भी काम करते हैं उसमें कई रुकावटें आ सकती है।

2. शनिवार के दिन सरसों का तेल (Mustard oil) भी नहीं खरीदना चाहिए। काले तिल की तरह सरसों का तेल भी शनिवार के दिन शनिदेव को चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि शनिदेव को यह चढ़ाने से शनि दोष खत्म हो जाता है। इस दिन कई लोग सरसों का तेल दान भी करते हैं। लेकिन इस सबके बावजूद शनिवार के दिन सरसों का तेल बाजार से खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शनिवार को सरसों का तेल खरीदने से नकारात्मकता बढ़ती है। इससे आप कई बीमारियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसलिए शनिवार को ऐसा करने से हर हाल में बचे।

3. वैसे तो कभी भी किसी का अपमान करना अच्छी बात नहीं होती है, लेकिन शनिवार के दिन यह अपमान किया जाए तो शनिदेव बहुत गुस्सा हो सकते हैं। शनिवार के दिन आपको किसी गरीब, माता पिता, कन्या, कमजोर या बुजुर्ग का अपमान करने से बचना चाहिए। ये चीज शनिदेव को नाराज कर देती है। इससे आपको कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है। जीवन में दुख की लहर सी आ जाती है। आपको आपके बुरे कर्मों का बुरा फल मिलता है। इसलिए लोगों का अपमान करने की आदत आज से ही छोड़ दें।

4. शनिवार के दिन मांस, मदिरा का सेवन करने से भी बचना चाहिए। जो लोग शनिवार को इन चीजों का सेवन करते हैं शनिदेव उनसे नाराज हो जाते हैं। फिर उनके जीवन में दुख तकलीफें दस्तक देने लगती है।

5. शनिवार के दिन पूर्व, उत्तर और ईशान दिशा में यात्रा करने से भी बचना चाहिए। इस दिन इन दिशाओं में यात्रा करना कष्टदायक साबित हो सकता है। इसके साथ ही दुर्घटना के चांस भी बढ़ जाते हैं।

Back to top button