स्वास्थ्य

कोरोना की वैक्सीन लगवाने से पहले करें इन 5 चीजों का सेवन, कमजोरी-बुखार के चांस हो जाएंगे कम

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अभी बीते 24 घंटे में 3 लाख 80 हजार नए केस आए हैं। वहीं मौत का आकड़ा तीन हजार प्रति दिन तक जा पहुंचा है। हालांकि बहुत से लोग कोरोना को हरा ठीक भी हो रहे हैं। कोरोना से बचाव में मास्क और सैनेटाइजर के अलावा वैक्सीन भी कारगर उपाय है। यही वजह है कि सरकार अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाना चाहती है।

1 मई से 18 साल से ऊपर उम्र वालों को भी वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी। वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों में बदन दर्द, कमजोरी और बुखार जैसे लक्षण भी देखे गए हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। ये बस कुछ ही दिन रहते हैं। ये लक्षण दिखने पर आप डॉक्टर की सलाह से कोई गोली भी खा सकते हैं। वैसे कुछ सुपर फूड भी होते हैं जिन्हें खाकर आप वैक्सीन के बाद होने वाले साइड इफेक्ट्स को कम कर सकते हैं।

हार्वर्ड न्यूट्रीशियन द्वारा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई है। इसमें उन्होंने कुछ डाइट बताई है जिसे वैक्सीन लगवाने से पहले खाना चाहिए। इस डाइट से वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार, बदन दर्द जैसी समस्याएं नहीं होती है। साथ ही आपका शरीर भी हेल्थी बन जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ये चीजें कौन सी है।

फ्रेश वेजीटेबल्स: ताजी सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। खासकर पालक, केल और ब्रोकोली जैसी सब्जियां जरूर खाना चाहिए। इन सब्जियों में भरपूर मात्रा में पौषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट होता है जो शरीर की सूजन दूर करते हैं।

घर बना सूप: सेहत से भरा होममेड सूप पीने से आपकी इम्‍यून पावर बढ़ती है। यह सूप किसी भी सब्जी का हो सकता है। इसे घर पर ही ताजा बनाए और गरमागरम पी जाएं। इससे आपकी सेहत में हैरान कर देने वाले फायदें दिखेंगे।

ब्‍लूबेरी: यह एक एंटी इंफ्लेमेटरी फ़ूड होता है। इसे खाने से शरीर का सेरोटोनिन लेवल बढ़ता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडें बीमारियों से बचाव करते हैं।

प्याज -लहसुन: इसमें फाइबर और प्रीबायोटिक्स(अच्छे बैक्टीरिया) प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे आपकी आँतें हेल्थी रहती है। इसलिए इनका सेवन भी अच्छी मात्रा में करना चाहिए।

हल्‍दी: शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में हल्दी अहम भूमिका निभाती है। ये शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाती है। खासकर शरीर की सूजन को हल्दी झटपट दूर कर देती है। इसके अलावा ये आपको मानसिक तनाव से भी सेफ रखती है। दरअसल हल्दी में करक्यूमिन नामक रसायन मिलता है जो तनाव को दूर करने में मदद करता है।

Back to top button