समाचार

कोरोना नियमों का उल्लंघन करना दूल्हा- दुल्हन को पड़ा भारी, DM ने स्टेज से उतार लगाई क्लास-VIDEO

कोरोना महामारी के कारण कई सारी राज्य सरकारों ने अपने यहां पर लॉकडाउन लगा दिया है। जबकि कुछ राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। साथ में ही शादी समारोह पर भी कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कोरोना नियमों का उल्लंघन लोगों द्वारा किया जा रहा है। हाल ही में शादी के दौरान कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने के चलते एक डीएम ने मैरिज हॉल को सील कर दिया। साथ में ही दूल्हा- दुल्हन के खिलाफ केस भी दर्ज कर दिया।

जानकारी के अनुसार पश्चिम त्रिपुरा के डीएम ने दो अलग-अलग शादी समारोहों में छापा मारा। जहां पर कोरोना के नियमों का उल्लंघन हो रहा था। नियमों का पालन न करने के आरोप में डीएम ने मैरिज हॉल को सील कर दिया और दूल्ह व दुल्हन सहित कई लोगों पर केस भी दर्ज किया गया। इससे जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रही है। वायरल वीडियो दो अलग-अलग हॉल की हैं।

वीडियो में डीएम शैलेश कुमार यादव नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए दिख रहे हैं। एक वीडियो में ये शादी समारोह को रोकते हुए दिख रहे हैं। इन्होंने कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर शादी में शामिल लोगों को वहां से बाहर निकाल दिया और एक को तो थप्पड़ भी जड़ा।


बताया जा रहा है कि नाइट कर्फ्यू के दौरान दो मैरिज हॉल में शादी की पार्टी चल रही थी। मगर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। शादी के समारोह में तय सीमा से ज्यादा लोग थे। इसके अलावा शादी के लिए निर्धारित समय होने पर भी इसे जारी रखा गया। वहीं डीएम सैलेश कुमार यादव को जब इसके बारे में जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस बल के साथ यहां पहुंचकर सख्त कार्यवाही की।

डीएम ने दुल्हन को स्टेज से उतरने के लिए कहा और मेहमानों को मैरिज हॉल से बाहर निकाला दिया। दोनों मैरिज हॉल को तभी बंद भी करवा दिया गया। इसके अलावा डीएम ने पुलिस महामारी रोग अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम और नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में दूल्हा और दुल्हन सहित शादी समारोह में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों पर भी भड़के

डीएम सैलेश ने पुलिस अफसरों के खिलाफ असंतोष भी जाहिर की और राज्य सरकार से पूर्वी अगरतला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी) और कुछ ऑन-ड्यूटी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की सिफारिश की है।

Back to top button