अध्यात्म

घर या ऑफिस में यहां लगाए 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर, पैसा और तरक्की दोनों आपके कदम चूमेगी

वास्तु शास्त्र हमारी जीवन से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने का अच्छा उपाय होता है। यह सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांत पर कार्य करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या ऑफिस में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना अत्यंत शुभ होता है। ये दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक माने जाते हैं। हालांकि इन्हें लगाने के भी कुछ नियम होते हैं जो इस प्रकार है।

1. यदि आप अपने बिजनेस में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आज ही 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगा लें। इस बात का ध्यान रखें कि ये तस्वीर दक्षिण दीवार पर लगी हो। साथ ही तस्वीर में घोड़ों का मुंह ऐसा होना चाहिए कि वह ऑफिस के अंदर आते हुए दिखें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में कभी घाटा नहीं होगा। आपको बिजनेस बढ़ाने के नए नए अवसर मिलेंगे।

2. दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर को पॉजिटिव एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है। आप किसी भी क्षेत्र में कार्य करते हो, इसे घर या ऑफिस में लगाने से आपको तरक्की और सफलता जरूर मिलती है।

3. घर में इस तस्वीर को कहीं भी लगाया जा सकता है। लेकिन इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए इसे घर की पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। इस दिशा में सात घोड़ों की तस्वीर लगाने से घर में धन का आगमन होता है। लड़ाई झगड़े नहीं होते हैं। परिवार के लोगों को अच्छी नौकरी और जॉब प्रमोशन मिलते हैं। उनकी समाज में इज्जत बढ़ती है।

4. पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स और जॉब की तलाश कर रहे युवक युवतियों को अपने कमरे में सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे पढ़ाई में छात्र अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वहीं युवाओं को जल्दी और अच्छी नौकरी मिलती है। उनके मनपसंद करियर में नए अवसर प्राप्त होते हैं। तरक्की उनकी राह देखती है।

5. कर्ज से दुखी लोग अपने घर या ऑफिस में उत्तर पश्चिमी दिशा में आर्टिफिशियल घोड़े का जोड़ा रख सकते हैं। इससे आपको कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। आपकी जमापूंजी खर्च नहीं होगी। इसमें इजाफा होने लगेगा।

6. बाजार में जब भी सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर खरीदने जाएं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उनके चेहरे प्रसन्नचित मुद्रा में हो। आक्रोशित मुद्रा वाले घोड़ों को घर में लगाना शुभ नहीं होता है।

7. सात घोड़े वाली इस तस्वीर को आप अपनी दुकान में भी लगा सकते हैं। इससे आपकी ग्राहकी खूब चलेगी। आपके धंधे में कभी मंदी नहीं होगी। आपका फायदा ही फायदा होगा।

दोस्तों यह जानकारी पसंद आने पर इसे अपने मित्रों संग शेयर करना न भूलें।

Back to top button