बॉलीवुड

ऋषि कपूर बचपन से ही दिखते थे बेहद क्यूट, देखिए पिता के साथ की unseen फोटोस

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को भला कौन नहीं जानता। यह अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो के रूप में जाने जाते हैं। आपको बता दें कि ऋषि कपूर एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिसने बॉलीवुड में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर में ढेर सारी फिल्मों में काम किया है और उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सभी लोगों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने अपने अभिनय कौशल से लोगों के दिलों पर पांच दशकों तक राज किया है।

भले ही ऋषि कपूर हमारे बीच में नहीं रहे परंतु यह फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। आपको बता दें कि एक समय ऐसा था जब ऋषि कपूर बॉलीवुड के सबसे चॉकलेटी बॉय कहे जाते थे। ऋषि कपूर बचपन से ही बहुत ज्यादा आकर्षक दिखते थे। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऋषि कपूर के बचपन की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिनको देखने के बाद आपको खुद इस बात का अनुमान हो जाएगा कि बचपन में ऋषि कपूर कितने क्यूट दिखते थे।

आपको बता दें कि ऋषि कपूर अभिनेता राज कपूर के बेटे और पृथ्वीराज कपूर के पोते हैं। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था। ऋषि कपूर को प्यार से चिंटू बुलाते थे। ऋषि कपूर तीन भाई थे। उनके अलावा रणधीर कपूर और राजीव कपूर राज कपूर के बेटे थे। यह तीनों ही भाई बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता रहे हैं। उनकी दो बहने भी हैं, जिनका नाम रितु नंदा और रामा जैन है। आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने अपनी पढ़ाई कैंपियन स्कूल, मुंबई और मेयो कॉलेज, अजमेर से अपने भाइयों के साथ पूरी की थी। ऋषि कपूर को बचपन से ही फिल्मों में काम करने का बहुत शौक रहा था।

ऋषि कपूर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे, जिसके चलते फिल्मों में अभिनय करने की रुचि उनके अंदर बहुत ज्यादा देखने को मिलती थी। आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार के रूप में की थी। महज 3 वर्ष की उम्र में उनके पिता राज कपूर की फिल्म श्री 420 का एक गाना “प्यार हुआ इकरार हुआ” में उनकी एक झलक देखने को मिली थी। इस दृश्य में दो अन्य छोटे बच्चे भी साथ बारिश में चलते हुए दिखे थे।

ऋषि कपूर में 1970 में आई फिल्म “मेरा नाम जोकर” में भी काम किया है।इस फिल्म में ऋषि कपूर ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला था। इसके बाद बतौर अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1973 में आई फिल्म “बॉबी” से की। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें “बेस्ट एक्टर” का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। उस समय के दौरान अभिनय की दुनिया में ऋषि कपूर में तहलका मचा दिया था।

ऋषि कपूर ने अभिनय की दुनिया में अच्छा खासा नाम कमाया। उसके बाद उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाने की कोशिश की थी। उन्होंने साल 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म “आ अब लौट चलें” निर्देशित की थी। आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत से ही हमेशा रोमांटिक किरदार निभाया था परंतु फिल्म “अग्निपथ” में उनके खलनायक के किरदार को देखकर सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए थे। फिल्म अग्निपथ के लिए उन्हें आइफा बेस्ट अवार्ड से भी नवाजा गया था।

Back to top button