स्वास्थ्य

कोरोना: अब ऑक्सीमीटर भी डबल दाम पर बिकने लगे, जाने इसका सस्ता और अच्छा विकल्प

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कई चीजें महंगी भी हो गई हैं। अभी तक अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, कुछ विशेष इंजेक्शन और दवाइयों की कमी देखी जा रही थी। लेकिन अब ऑक्सीजन की मात्रा नापने वाली मशीन ऑक्सीमीटर की भी कमी होने लगी है। इसका नतीजा ये हो रहा है कि बाजार में ये डबल किमत  पर बिक रहे हैं।

आमतौर पर एक अच्छा पल्स ऑक्सीमीटर आपको 1500 रुपये तक मिल जाता है। लेकिन वर्तमान में इसकी कमी का फायदा उठाते हुए इसे 3000 रुपए तक में बेचा जा रहा है। कोरोना काल में कई लोगों के खून में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। ऐसे में बॉडी के ऑक्सीजन लेवल को समय समय पर मेजर करने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए ऑक्सीमीटर बहुत काम आता है।

अब चुकी वर्तमान में ऑक्सीमीटर के दाम बहुत ज्यादा हैं और ये आसानी से नहीं मिल रहा तो आप इसका दूसरा ऑप्शन भी ट्राय कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका खर्च कम होगा बल्कि ये वैकल्पिक चीज आपके और भी कई दूसरे काम आ जाएगी। ऑक्सीमीटर के विकल्प के रूप में आप स्मार्टबैंड खरीद सकते हैं। हालांकि आपको वही स्मार्टबैंड खरीदना होगा जिसमें Spo2 फीचर यानि ब्लड ऑक्सीजन लेवल नापने का फीचर हो।

स्मार्ट बैंड के माध्यम से आप ब्लड ऑक्सीजन लेवल के साथ साथ हार्ट रेट भी मॉनिटर कर सकते हैं। इनके आकड़े भी काफी हद तक सटीक होते हैं। एक अच्छी बात ये है कि आप इन्हें पूरी रात हाथ में पहन सकते हैं। सुबह तक ये आपको डिटेल रिपोर्ट दे देता है। इस तरह आप जान सकते हैं कि किस-किस समय और स्थिति में आपका ऑक्सीजन लेवल कम होता है। इससे आप ये जान सकते हैं कि कौन सी एक्टिविटी करने से आपकी ऑक्सीजन मात्रा घटती या बढ़ती है।

स्मार्टबैंड भी कई अलग अलग रेंज में उपलब्ध हैं। आप इनमें से कोई भी अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं। इन्हें खरीदते समय बस यही ध्यान रखे कि उसमें ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर जरूर होना चाहिए। उम्मीद करते हैं कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। इस बारे में आप दूसरों को भी बता सकते हैं। आमतौर पर स्मार्टबैंड तब खरीदिए जब आप सिरियस न हो और आपको बस ऐसे ही सामान्य तौर पर अपना ऑक्सीजन लेवल टेस्ट करना है।

ऑक्सीमीटर सिरियस मरीजों के लिए और डॉक्टरों के लिए उचित विकल्प है। बॉडी का ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए आप पेट के बल लेटना, प्राणायाम और योगा करना जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं।

Back to top button