राशिफल

Rashifal : आज हनुमान जयंती पर बन रहा है सिद्धि योग, बजरंगबली पूरी करेंगे 8 राशियों की मनोकामना

आज हनुमान जयंती है। चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार हनुमान जयंती के दिन सिद्धि योग बन रहा है। हम आपको मंगलवार 27 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 27 April 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। दोस्तों से फ़ोन पर बात होगी, जिसमे किसी अंतरंग विषय की चर्चा करेंगे। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। कहीं निवेश करना चाहते है तो पहले उस विषय के जानकर लोगों से जानकारी ले लें। यदि आपका मन भारी हो गया तो आप परिवार के साथ समय बिताएं। इससे आपको मानसिक खुशी मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। किसी से बात करते समय आपकी भाषा फिसल सकती है, ध्यान रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता होगी। आपको कोई नया काम सिखने का अवसर प्राप्त होगा, इससे आपको लाभ भी होगा। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज सेहत से जुड़ी समस्याएं आपको परेशानी दे सकती हैं। कफ संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते है। पुराना पैसा मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लासेस को गंभीरता से लेना चाहिए, अन्यथा आप अन्य से पिछड़ सकते है। परिवार के साथ स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेंगे। आप अपनी क्षमता जताने में कोई कसर न छोड़ें। प्रेमी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

 

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अज सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक का समय ईश्वर भक्ति, तप व पुण्य कार्यों में लगेगा। आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है। आज मानसिक और शारीरिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। यदि आप रोजाना ध्यान करते हैं तो इसका अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा। कभी कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है लगता है कि आपके लिए कुछ कुछ वैसा ही दिन है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

जल्दबाज़ी में फैसला लेने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। छोटे भाई-बहनों के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ अपने बिगड़े हुए संबंध सुधारने की आज आप पूरी कोशिश करेंगे। सुख और विलासिता का भरपूर आनंद उठायेंगे। चलते समय सावधान रहें, क्योंकि घायल होने की संभावना है। छात्र शैक्षणिक मोर्चे पर चमकेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

भाई-बंधुओं से साथ मिलकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे। आपको आकस्मिक चिंता होने की आशंका है। आज दूर की यात्रा न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अच्छा सोचें और सकारात्मक विचारों वाले लोगों के साथ रहें। कारोबार में बदलाव होगा। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। सोच समझ कर लिया हुआ निर्णय इस दिन आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। कर्मक्षेत्र में अपनी किसी पुरानी गलती से आज कुछ सीखने को मिलेगा जो कि आपके सफलता में सहायक साबित होगा। कामकाज से आपको पैसा मिलेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। व्यवसाय में गति मन्द रहेगी लेकिन इसको लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं होना है। किसी भी नए ऑफर के लिए तैयार रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपकी रूचि आध्यात्मिक, आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज पैसों की आवक अच्छी रहेगी लेकिन अपनी आमदनी बढ़ाने का आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दिक़्क़तों का तेजी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। वरिष्ठों के सामने मजबूत छवि बनाने के लिए आपको अपने रचनात्मक विचारों का सहारा लेना चाहिए। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। मन अज्ञात भय से ग्रसित होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। आप जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें आपकी एकाग्रता नजर आ रही है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा। लोग आपकी तरफदारी कर रहे हैं और आपसे जुड़ना चाह रहे हैं पर आप अपने कदम पीछे हटाते चले जा रहे हैं और इस समय यही ठीक नहीं। लंबित कार्य पूरे होंगे। आज आप जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो होगा ही। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। व्यापारी वर्ग जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, साथ ही व्यवसाय में अपेक्षित लाभ न मिलने से निराशा उत्पन्न हो सकती है। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आपको फायदा मिलेगा। नया काम शुरू करने के बजाए पुराना काम समेटने पर ज्यादा ध्यान दें। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ सुझाएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में डाल सकता है। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। मनचाहा माहौल मिलसे से प्रसन्नता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नवीन कार्य के अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ से जुड़ा किसी भी तरह का फैसला लेने के लिए यह दिन सबसे बेहतर हैं।

आपने Rashifal 27 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 27 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 27 April 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : दीप के इन उपायों से जीवन की परेशानियां होंगी खत्म, जानिए क्या हैं इसके फायदे

Back to top button