अध्यात्म

दीप के इन उपायों से जीवन की परेशानियां होंगी खत्म, जानिए क्या हैं इसके फायदे

इस संसार में हर किसी मनुष्य के जीवन की परिस्थितियां बदलती रहती हैं। इंसान के जीवन में सुख-दुख का आना जाना लगा रहता है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं मौजूदा समय में कोरोना वायरस की महामारी ने देशवासियों को बहुत ज्यादा परेशान कर रखा है। वायरस ने पूरे देश पर अपना शिकंजा कस लिया है। दिन पर दिन वायरस चिंता का विषय बन रहा है। ऐसे में इस मुश्किल घड़ी में अपने आपको प्रत्येक रूप में सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है।

कोरोना महामारी के बीच अपने आपको शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। आजकल का वातावरण बहुत ज्यादा नकारात्मक हो चुका है। नकारात्मक वातावरण के कारण किसी ना किसी प्रकार से हर मनुष्य प्रभावित हो रहा है परंतु ऐसा नहीं है कि आप नकारात्मकता को सकारात्मक नहीं बना सकते। आपको बता दें कि वेदों में प्रत्येक नकारात्मकता को सकारात्मक करने का उपाय हमारे ऋषि मुनियों और संतों ने दिया है। इन्हीं उपायों में से एक दीप प्रज्वलन की प्रमुखता हमेशा से ही रही है।

जैसा का हम लोग जानते हैं कि मंदिर देवस्थान हो या फिर घर हो, सभी जगह दीप जलाया जाता है। दीप जलाने से एक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होने लगती है जो हमारे जीवन के अंधकार को प्रकाश में बदल देती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दीपक के कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप घर पर दीप प्रज्वलित करते हैं तो इससे आपको कई फायदे मिलेंगे।

दीपक के उपाय / दीप प्रज्वलित करने के फायदे

1. अक्सर देखा गया है कि लोग किसी न किसी वजह से ज्यादातर तनाव में रहते हैं। अगर आप भी अत्यधिक तनाव में हैं तो ऐसे में घर या फिर कार्यालय में घी का दीपक प्रज्वलित करें और आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि दीपक का मुख पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। ऐसा करने से किसी भी अज्ञात भय से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं बल्कि एक सुखद वातावरण निर्मित होता है।

2. यदि किसी मनुष्य की सेहत अच्छी नहीं रहती है तो ऐसे में तिल के तेल का दीपक घर में जलाना चाहिए। आप अग्नि कोण की तरफ दीपक जलाएं।

3. आप घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें। ऐसा करने से अनजान भय से पीड़ित लोगों का भय दूर होता है।

4. अगर किसी व्यक्ति के घर के अंदर कोई ना कोई सदस्य हमेशा किसी न किसी बीमारी से पीड़ित रहता है और वह ठीक नहीं हो पा रहा है तो ऐसी स्थिति में तिल के तेल का दीपक मिट्टी के दीए में पश्चिम दिशा की तरफ जलाना चाहिए। इससे सेहत वृद्धि में लाभ मिलता है।

5. आपको बता दें कि दीपक का बहुत अधिक महत्व माना गया है। दीपक का प्रकाश हमारी शक्तियों को ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जोड़ता है। अगर आप दीपक के समक्ष बैठकर कोई भी मंत्र, जाप, ईश्वर से प्रार्थना या ध्यान करते हैं तो इससे आपको बहुत अधिक लाभ की प्राप्ति होती है।

6. अगर आप दीपक प्रज्वलित कर रहे हैं तो इसकी विधि के बारे में पता होना बहुत ही जरूरी है। आपको बता दें कि दिया प्रज्वलित करने की विधि 3 दिन या 9 दिन की होती है। आप जिस स्थान पर दिया रख रहे हैं उसके नीचे कुछ चावल के दाने रख दीजिए। जब आप दीपक प्रज्वलित कर रहें हों तो उस समय के दौरान एक मानसिक संकल्प लेकर ही कीजिए और अपने इष्ट को प्रणाम कीजिए। अगर घर का प्रत्येक सदस्य अपना दिया प्रज्वलित करता है तो इससे लाभ प्राप्त होता है।

Back to top button