समाचार

हवस के पुजारी बने 2 फौजी भाई, शादी का झांसा देकर लड़की से बनाए जबरन संबंध, पीड़िता ने सुनाई कहानी

शादी का झांसा देकर लड़कियों के साथ संबंध बनाने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। इसमें आरोपी पहले पीड़िता को यकीन दिलाता है कि वह उससे शादी रचाएगा। फिर वह उसके ऊपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता है। लेकिन बाद में शादी से मुकर जाता है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पांवटा साहिब में भी एक युवती के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। लेकिन इस मामले में एक हैरत की बात ये थी कि आरोपी ने अपने छोटे भाई को भी पीड़िता के साथ संबंध बनाने के लिए खुला छोड़ दिया।

पीड़ित लड़की के अनुसार आरोपी लड़का उसके साथ साल 2015 से शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है। इस लड़के का नाम परविंद्र बताया जा रहा है। वहीं उसके छोटे भाई का नाम प्रवेश कपूर है। दोनों ही भाई फौज में तैनात हैं। पीड़ित लड़की पांवटा साहिब में एक निजी कंपनी में जॉब करती है। इस जॉब के दौरान ही वह कफोटा के परविंद्र से मिली।

युवती के अनुसार परविंद्र ने उससे शादी का वादा किया और इस आधार पर कई बार संबंध बनाए। इतना ही नहीं वह युवती पर अपने छोटे भाई से फोन पर बात करने का दबाव भी बनाने लगा। फिर जल्द ही आरोपी के भाई ने मौका देखकर पीड़िता के साथ जंगल में दुष्कर्म कर दिया। अब कमरऊ निवासी युवती न्याय के लिए भटक रही है।

उसने दोनों फौजी भाइयों के खिलाफ पुरुवाला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती ने ये भी बताया कि आरोपी के भाई ने उसके साथ रेप करने के बाद ये भी कहा था कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। हालांकि युवती उससे नहीं डरी और शिकायत करने थाने आ पहुंची।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है। डीएसपी पांवटा वीर बहादुर और पुरुवाला थाना प्रभारी, महिला पुलिस की संयुक्त टीम ने पीड़ित लड़की की निशानदेही पर घटना स्थल का जायज भी लिया। उम्मीद की जा रही है कि दोनों आरोपी भाइयों को जल्द ही सजा मिल जाएगी।

इस तरह के मामले उन लड़कियों के लिए भी सबक है जो लड़कों के शादी के झांसे में आकर उनके साथ संबंध स्थापित कर लेती है। पहले आपको लड़के और उसके इरादों को अच्छे से भापना चाहिए। जहां तक कोशिश हो शादी होने के बाद ही कुछ करना चाहिए। वहीं लड़कियों के साथ इस तरह का धोखा करने वाले लड़कों को भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Back to top button