अध्यात्म

सेहत के लिए काफी गुणकारी होती हैं बिछिया, इन्हें पहनने से महिलाओं को नहीं होते ये घातक रोग

बिछिया को विवाहित महिलाओं का श्रृंगार माना जाता है और शादी के बाद महिलाएं अक्सर पैरों में बिछिया पहनती हैं। महिलाएं पैरों की बीच की 3 अंगुलियों में बिछिया पहनती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन्हें पहनने से सेहत पर अच्छा असर पड़ता है। दरअसल विज्ञान में बिछियों को काफी गुणकारी माना गया है और इन्हें पहनने से कई लाभ महिलाओं के शरीर को मिलते हैं।

बिछिया पहनने के लाभ

माना जाता है कि जो महिलाएं इन्हें पहनती हैं। उनका हार्मोनल सिस्टम सही रहता है। हार्मोनल सिस्टम सही रहने से कई रोगों से रक्षा होती है। साथ में ही मासिक धर्म भी समय पर आते हैं। दरअसल हार्मोनल सिस्टम में जब गड़बड़ी होती है, तो इसका सीधा असर मासिक धर्म व वजन पर पड़ता है। हार्मोन का संतुलन बिगड़ने से थाइराइड बढ़ जाता है। जिसका सीधा असर वजन पर पड़ता है और वजन में वृद्धि होने लग जाती है।

बिछिया एक्यूप्रेशर उपचार पद्धति पर कार्य करती है। ये शरीर के निचले अंगों के तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियां सबल रहती हैं। ये एक खास नस पर प्रेशर बनाती है। जोकि गर्भाशय में जुड़ी होती है और समुचित रक्तसंचार प्रवहित करती है। ऐसा होने से गर्भधारण क्षमता सही बनीं रहती है।

बिछिया चांदी धातु की होती हैं। ऐसे में इसे धारण करने से शरीर ठंडा रहता है। जो महिलाएं इन्हें नियमित रूप से पहनती हैं उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है।

बिछिया चांदी धातु की बनीं होती है और कई आकार में आती हैं। लेकिन मछली की आकार की बिछिया सबसे असरदार मानी जाती है। इसलिए हो सके तो इसी आकारी की बिछियां ही पहननें।

पैरों में हमेशा चांदी की बिछिया पहनें। कई महिलाएं सोने की बिछिया पहनती हैं। जो कि शरीर के लिए हानिकारक साबित होती है। दरअसल सोने की धातु गर्म मानी जाती है और इसे पैरों में धारण करने से शारीरिक गर्मी का संतुलन खराब हो जाता है। ऐसा होने से रोग उत्पन्न हो सकते हैं।

Back to top button