स्वास्थ्य

कई रोगों को मिनटों में कर दे दूर ‘बाथबम’, बस नहाते हुए करें ऐसे इस्तेमाल

बाथबम का प्रयोग करके कोई भी सुंदर त्वचा पा सकता है। आजकल कई लोग नहाते समय बाथबम का इस्तेमाल करते हैं। खासतौर पर बच्चों को इससे नहाना काफी अच्छा लगता है। बाथबम स्किन को मॉइश्चराइज रखता है और रूखापन दूर कर देता है। इससे नहाने के बाद त्वचा एकदम तरोताजा हो जाती है। हालांकि बाथबम क्या है, इसके लाभ व इसे कैसे बनाया जाते है। इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। अगर आपको भी बाथबम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। इसके माध्यम से हमने बाथबम से जुड़े हर सवालों के जवाब दिए हैं।

क्या होता है बाथबम

बाथबम का आकार गेंद जैसा होता है। ये देखने में रंगीन होता है और कई रंगों में आता है। इसके अंदर तेल, नमक और बटर जैसी चीजे होती हैं। जो कि त्वचा को मुलायम बनाती है। नहाते समय इसे पानी के अंदर डाला जाता है। जिससे पानी रंग भर हो जाता है। आजकल कई देशों में लोग नहाते हुए साबुन का प्रयोग करने की जगह बाथबम से ही नहाया करते हैं।

बाथबम का लाभ –

1.जिन लोगों को साइनस है उन्हें बाथबम का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे नहाने से साइनस से निजात मिल जाती है।

2.सर्दी जुकाम होने पर बाथबम का प्रयोग करें। यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑयल वाला बाथबम से नहाने से सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी दूर हो जाएगी।

3.ब्रीथिंग की समस्या को दूर करने में भी बाथबम काफी उपयोगी होता है। आप बस गर्म पानी के टब में बाथबम डालें और इससे नहाएं।

4.बाथबम का इस्तेमाल अरोमाथेरेपी के लिए भी किया जाता है। इससे नहाने से मूड अच्छा होता है। इसलिए जिन लोगों को तनाव अधिक रहता है, वो लोग इससे जरूर नहाया करें। रोज बाथबम से नहाने से तनाव कम होने लग जाएगा।

5.स्किन को मॉइश्चराइज करने में ये काफी कारगर साबित होता है। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो भी आ जाता है।

6.जिन लोगों को नींद नहीं आने का रोग है। वो रात को इससे नहाया करें। ताजा फूलों वाले बाथबम से नहाने से नींद अच्छी आती है।
इसकी मदद से डिप्रेशन जैसी परेशानी को भी दूर किया जा सकता है।

बाथबम कैसे बनाएं

बाथबम को आसानी से घर में बनाया जा सकता है। आज हम आपको बाथबम बनाने की प्रक्रिया विस्तार में बताने जा रहे हैं। ताकि आप आसानी से इसे घर में बना सकें। तो आइए बिना देरी किए जानते हैं कि बाथबम को घर में कैसे बनाया जाए।

बाथबम बनाने की विधि

बाथबम बनाने के लिए आपको नीचे बताई गई चीजों की जरूर पड़ेगी।

सोडा बायकार्ब्स – 80 ग्राम
कॉर्न स्टार्च – 12 ग्राम
सेंधा नमक – 1 चम्मच
सिट्रिक एसिड – 25 ग्राम
कोई सा भी तेल- 1 चम्मच (ऑलिव ऑयल/ नारियल तेल/ एसेंशियल ऑयल)
अपनी पसंद के फूल के पत्ते

एक कटोरी में आप सोडा बायकार्ब्स, सेंधा नमक, कॉर्न स्टार्च और सिट्रिक एसिड डाल दें और इनको अच्छे से मिला दें। अब इसके अंदर आप तेल डाल दें। सभी सामाग्रियां मिक्स करें। उसके बाद इसे मोल्ड में डाल दें और इसमें गुलाब की पंखुड़ियों भी मिला दें। मोल्ड को दबा दें। इसे मोल्ड में ही करीब 3 से 4 घंटे के लिए छोड़ दें। 3 से 4 घंटे बाद हटा दें। बाथबम तैयार है।

बाथबम बनाने के बाद इसे अधिक देर तक बाहर न रखें। दरअसल बाथबम को ड्राई एरिया में रखना चाहिए और इसे शुष्क वातावरण में रखने से बचें। पानी या नमी वाले वातावरण के संपर्क में आते ही ये घुल जाता है।

अच्छा रिजल्ट पाने के लिए लंबे समय तक रखे गए बाथबम का इस्तेमाल न करें। बाथबम जितना फ्रेश होता है, उतना ही ज्यादा झाग मिलता है। ये जितना पुराना होता है, इसे झाग उतनी ही कम निकलती है। आप अगर चाहें तो इसे घर में बनाने की जगह बाजार से भी खरीद सकते हैं।

Back to top button