अध्यात्म

क्रूर और कठोर दिल के होते हैं मोटे होंठ वाले पुरुष, जाने पतले और लाल होंठों वाले मर्द की खासियत

सामुद्रिक शास्त्र की माने तो व्यक्ति के शरीर के अंगों को देखकर उसके स्वभाव के बारे में बताया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको पुरुषों के होंठों के रंग और आकार के आधार पर उनके नेचर के बारे में बताएंगे। यदि आप किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व से जुड़ा कोई राज़ जानना चाहते हैं तो उसके होंठों को गौर से देखिएगा। ये बहुत कुछ कहते हैं।

होंठों से व्यक्ति की पहचान का यह फॉर्मूला प्राचीन ग्रंथ के एक श्लोक में भी बताया गया है। ये श्लोक इस प्रकार है – स्थूलोधरो नरो यस्तु गर्वी चेवातिनिर्धनः। ऋजुबिम्बोपमोष्ठाभ्यां भूपो भवति निश्चितम।। चलिए अब आपको इस श्लोक का अर्थ विस्तार से बताते हैं।

काले होंठ: जिस व्यक्ति के होंठ पूर्णतः काले होते हैं वह पढ़ने में उत्तम होता है। उसे आप बुद्धिमान कह सकते हैं। उसमें चालाकी भी होती है। वह एक अवसरवादी होता है जो आपदा में भी अवसर ढूंढ लेटा है। ये बड़े बातूने भी होते हैं। इनकी खासियत ये है कि विपरीत परिस्थितियों को भी ये अपनी बुद्धि व विवेक से अपने अनुकूल बना लेते हैं।

लाल होंठ: ऐसे होंठ वाले व्यक्ति शारीरिक रूप से सेहतमंद और बहादुर होते हैं। इनकी तार्किक क्षमता के चर्चे गली गली होते हैं। ये जीवन में उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। ये जीवन में जो भी कार्य करते हैं उसमें हर कदम पर सावधानी बरतते हैं। इस तरह ये मुसीबत में कम ही फंसते हैं।

पतले होंठ: यदि किसी पुरुष के होंठ पतले हैं तो इस बात के चांस भी अधिक हैं कि उसका नेचर और स्वभाव बहुत कुछ महिलाओं की तरह है। ये लोग पैसों के पीछे अधिक भागते हैं। करियर बनाने के लिए इन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इन्हें सुंदर चीजें खरीदना पसंद होता है।

मोटे होंठ: जिस व्यक्ति के होंठ मोटे होते हैं वह क्रूर व कठोर होता है। इन्हें समाज में मिलना जुलना पसंद नहीं होता अहै। ये अकेले रहना पसंद करते हैं। जब बात न्याय की आती है तो ये काफी सवेंदनशील हो जाते हैं।

नीचला होंठ मोटा: यदि किसी व्यक्ति का नीचे वाला होंठ मोटा हो तो वह अभिमानी नेचर का होता है। ऐसे लोग लाइफ में अक्सर चिंतित ही रहते हैं। इन्हें किसी न किसी बात का टेंशन दिमाग में बना ही रहता है। ये चीजों को हद से ज्यादा सोचते हैं। मतलब ये ओवर थिंक करते हैं।

आशा करते हैं कि आपको होंठ से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। यदि हाँ तो इसे अपने साथियों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button