राशिफल

Rashifal 16 April: इन 4 राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा आज का दिन, आर्थिक तौर पर सुधार तय है

हम आपको शुक्रवार 16 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 April 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

पैसे की ज्यादा उम्मीद लगाने से नुकसान की परिस्तिथियां बन सकती है। आज युवाओं को कारोबार, नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे। आज मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पिता से संबंधों में सुधार होगा। व्यस्त दिनचर्या के चलते सेहत पर ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन होने के आसार हैं। घर परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से फोन पर बात हो सकती है। स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। धार्मिक चीजों की तरफ मन आकर्षित होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ हो सकता है। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों के लिए अनुकूल है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप आज बहुत रचनात्मक रूप से प्रेरित होने जा रहे हैं। अगर आपका जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज आपकी मुस्कुराहट उनकी नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मुश्किलें खत्म होंगी, धैर्य बनाएं रखें। यदि कला, पुस्तक या संगीत में आप जिस पर भी काम कर रहे हैं तो आज का दिन सबसे अच्छा दिन है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी जरुरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने के संकेत है। आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने वाला है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी में अचानक कोई सफलता मिल सकती है। आज आप कोई बात मन में न रखें, बात कह देने से आपको ही फायदा होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज के दिन आपका विनम्र स्वभाव काफी सराहा जाएगा। कई लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको नया आयाम स्थापित करने में काफी फायदेमंद रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। लेकिन आपकी अपनी गलतियों की वजह से भी बहुत कुछ ऐसा भी हो सकता है जो आपकी अच्छी भली स्तिथि को कमजोर करता चला जाए।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कार्यक्षेत्र में आपको बहुत बड़ी सफलता मिलने वाली है। कई दिनों से मकान का सोच रहे हैं, आज आप का सपना पूरा हो सकता है। झूठ बोलकर आप परेशानी में आ सकते है। घर के सदस्यों से सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। किसी दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। आज शरीर में आलस रहने के कारण आप अपने कार्यों को सही तरीके से पूरा नहीं कर पायेंगे। बेहतर होगा कि आराम करके ही कोई काम प्रारंभ करें। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। पैसा उधार न दें। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नौकरी में पदोन्नति होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने की संभावना है। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। अपने नेतृत्व कौशल का उपयोग करना सुनिश्चित करें ताकि आप उन सभी प्रश्नों के लिए तैयार हों जो लोग आपके ऊपर फेंकने जा रहे हैं। बिगड़े कार्य बनेंगे। व्यावसायिक साझेदारी से लाभ होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े निर्णय ले सकते हैं। बैंकिंग से जुड़े कुछ कार्य खत्म हो सकते हैं। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा, धन निवेश लाभदायक रहेगा। माता से यदि कोई मनमुटाव था तो वह दूर होगा। भाई-बहनो के सहयोग से आपके सभी कार्य सफलता को प्राप्त होंगे। आपकी जिंदगी में जो भी मुद्दे आएं उनका हल सोच समझ कर ही करें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वाले आय-व्यय में नियंत्रण रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। जमीन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप की उन्नति नहीं देख सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा। लेन-देन के मामले व्यवसाय से जुड़े बड़े कुछ लोगों को हल होने वाले हैं। ज्ञान के प्रति जागरूक रहेंगे। आज छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज बड़ी योजना के बारे में विचार कर सकते हैं। सुख, आनंद और रोग मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। आज आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी और सौभाग्य के साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। व्यापार में मनचाहे लाभ के लिए कुछ अधिक प्रयत्न करने की आवश्यकता रहेगी। भाई- बंधुओं से सहयोग मिलेगा। प्लानिंग करते जाना पड़ेगा तभी आप धंधे में सफल हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपनी जीवनशैली को बदलें, लाभ होगा। निजी जिंदगी में दुसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे।

आपने Rashifal 16 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 April 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बेटी के विवाह में कितनी भी बड़ी दिक्कत आ रही हो, यह उपाय करने से झटपट शादी हो जाएगी

Back to top button