अध्यात्म

बेटी के विवाह में कितनी भी बड़ी दिक्कत आ रही हो, यह उपाय करने से झटपट शादी हो जाएगी

हर माता पिता का यही सपना होता है कि उसकी बेटी शादी के बाद खुश रहे। इसलिए वे अपनी बेटी का रिश्ता अच्छी जगह खोजबीन करने के बाद ही तय करते हैं। हालांकि कई बार लाख कोशिशों के बावजूद लड़की के लिए मनपसंद जीवनसाथी नहीं मिल पाता है। उसकी शादी में एक के बाद एक कई रुकावटें आने लगती है। कभी उसका रिश्ता तय होने के बाद टूट जाता है तो कभी सगाई के बाद बात नहीं बनती है।

शादी में आने वाली इन अड़चनों के कई कारण हो सकते हैं। इनमें ग्रह दोष या वास्तु दोष जैसी चीजें भी शामिल हैं। यदि आपकी कुंडली में गुरु कमजोर हो तो शादी में कई अटकलें आती है। इसके अलावा यदि सप्तम भाव एवं सप्तमेश, पंचम भाव एवं पंचमेश बिगड़ा हुआ हो तो भी दिक्कत आती है। वैसे कुछ ज्योतिष द्वादश भाव एवं द्वादशेश, द्वितीय भाव एवं द्वितीयेश, अष्टम भाव एवं अष्टमेश इत्यादि चीजें भी देखते हैं। विवाह न होने का एक कारण मंगल दोष भी होता है।

मंगल दोष की वजह से शादी नहीं हो रही है तो ये उपाय करें –

1. रोज स्नान करने के बाद नारंगी वस्त्र धारण कर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे विवाह की अड़चने जल्दी समाप्त होगी।

2. अपने भाई से अच्छे संबंध रखें। फिर वह सगा हो या सौतेला।

3. नॉनवेज का सेवन पूरी तरह बंद कर दें। यदि आप कभी कबार ही खाते हैं तो भी ऐसा न करें। इसे पूर्णतः छोड़ दें।

4. घर की दक्षिण दिशा में नीम का पेड़ लगाएं। इस पेड़ में सुबह शाम जल दें।

5. जब भी विवाह के संबंध में घर से बाहर जाएं तो गुड़ खाकर निकलें। इससे विवाह के काम में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

6. शादी के पहले कुंभ या अश्वत्थ विवाह करें। इसके अलावा भात पूजा भी करवाना शुभ रहता है।

लड़की के विवाह के में आने वाली सामान्य समस्याओं के उपाय –

1. खरगोश को रोजाना खान खिलाने से विवाह को लेकर किस्मत चमक जाती है।

2. लड़की की शादी में परेशानी आ रही है तो उसे प्रत्येक गुरुवार व्रत रखना चाहिए। साथ ही इस दिन पीली चीजें दान करना भी शुभ होता है।

3. गुरुवार के दिन पीपल, केले और वट वृक्ष को जल अर्पित करना चाहिए। इन पेड़ों के पास शुद्ध घी का दीपक भी प्रज्वलित करना चाहिए। इससे विवाह संबंधित परेशानी समाप्त हो जाती है।

4. रोज माथे पर केसर या चंदन का तिलक लगाकर तुलसी की माला पहनें।

5. घर के पर्दे और चादर गुलाबी रंग की रखें। आप स्वयं पीले रंग के कपड़े पहनें।

6. खाने में अधिक से अधिक केसर मिलाकर खाने से भी शादी होने की संबावनाएं बढ़ जाती है।

Back to top button