दिलचस्प

मुकेश अंबानी के बेटों से बिल्कुल अलग हैं अनिल अंबानी के बेटे, लाइमलाइट से दूर जीते हैं ऐसी लाइफ

धीरुभाई अंबानी और कोकिलाबेन के दो बेटे हैं मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और अनिल अंबानी (Anil Ambani)। जहां एक तरफ मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर और सफल बिजनेसमैन के रूप में जाने जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर अनिल अंबानी इन दिनों अपनी आर्थिक तंगी को लेकर चर्चा में हैं। अनिल अंबानी ने साल 1991 में बॉलीवुड अभिनेत्री टीना मुनीम (Tina Muneem) से शादी रचाई थी। इस शादी से इन्हें दो बच्चे हुए। बड़ा बेटा जय अनमोल (Jai Anmol) और छोटा बेटा जय अंशुल (Jai Anshul)।

मुकेश अंबानी और उनके बच्चे तो अक्सर लाइम लाइट में रहते हैं। इसलिए उन्हें हर कोई जानता भी है। लेकिन अनिल अंबानी के दोनों बेटों के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम अनिल अंबानी के दोनों बेटों से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं।

विदेश में स्टडी: अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल की शुरुआती पढ़ाई जॉन कैनन स्कूल, मुंबई से हुई है। इसके बाद की पढ़ाई के लिए वे यूके चले गए थे। यहां उन्होंने वारविक बिजनेस स्कूल से अपनी डिग्री ली। वहीं अनिल के छोटे सहबजादे अंशुल बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स कर चुके हैं। ये उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से किया है।

बड़े बेटे को लाइमलाइट पसंद नहीं: अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल को लाइमलाइट से दूर रहना अच्छा लगता है। वे कैमरे के सामने आना पसंद नहीं करते हैं। दरअसल वे कुछ शर्मीले स्वभाव के हैं। वे दूसरों के सामन एजीआद खुलते नहीं है। उन्हें परिवार बहुत पसंद है। उन्हीं के साथ टाइम स्पेन्ड करना अच्छा लगता है।

दादी और ताऊ से संबंध: अपने ताऊ मुकेश अंबानी से जय अनमोल के अच्छे संबंध है। इसके अलावा वे अपनी दादी कोकिलाबेन के बेहद करीब बताए जाते हैं। इतना ही नहीं उनके अपने कजिन आकाश, ईशा और अनंत से भी मधुर रिश्ते हैं। कुल मिलाकर अनिल अंबानी का बड़ा बेटा एक पारिवारिक इंसान है।

छोटे बेटे को पार्टी करना है पसंद: अनिल अंबानी के छोटे बेटे जय अंशुल (Jai Anshul) अपने बड़े भाई के बिल्कुल अपजोइट हैं। उन्हें अपने चचेरे भाई-बहनों के साथ पार्टी करना पसंद है। हालांकि वे एक धार्मिक प्रवृत्ति के इंसान भी हैं। इसलिए भगवान में भी उनकी बहुत रुचि है।

आलीशान लाइफ स्टाइल: जब बात लैविश लाइफ की आती है तो : अनमोल और अंशुल दोनों ही लग्जरी गाड़ियों का शौक रखते हैं। उनके कलेक्शन में रॉल्स रॉयस फैंटम से लेकर लैंबर्गिनी, गैलार्डो जैसी गाड़ियां देखने को मिल जाती है। इतना ही नहीं अंशुल को प्लेन कलेक्शन का भी शौक है।

मीडिया सूत्रों की माने तो अंशुल के पास Bombardier Global Express XRS प्लेन से लेकर Bell 412 हेलीकॉप्टर, Falcon 2000 और Falcon 7X जेट तक है। वे हमेशा इसी से सफर करना पसंद करते हैं। बताते चलें कि वे रिलायंस म्यूचुअल फंड और रिलायंस कैपिटल में काम काम भी कर चुके हैं।

Back to top button